फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ pak vs NZ Injured Matt Henry out of ODI series against Pakistan and India

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के इस खतरनाक गेंदबाज को लगी चोट, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से हुआ बाहर

Sun, 08 Jan 2023 05:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 08 Jan 2023 05:40 PM IST
सार

हेनरी के चोट ने न्यूजीलैंड को परेशानी में डाल दिया। एडम मिल्ने पहले ही दौरे से बाहर हो चुके हैं। पिछले जून में इंग्लैंड के दौरे पर पीठ में चोट लगने के बाद काइल जेमीसन भी चोटिल हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ pak vs NZ Injured Matt Henry out of ODI series against Pakistan and India
न्यूजीलैंड बनाम भारत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। 31 वर्षीय इस गेंदबाज को पेट में खिंचाव के कारण सीरीज से हटना पड़ा। वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। उन्होंने कराची में दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन पेट में खिंचाव के बावजूद गेंदबाजी की थी। कीवी कोच गैरी स्टीड ने इसे एक साहसिक प्रयास बताया था।
विज्ञापन


मैट हेनरी अब बाकी टेस्ट टीम के साथ स्वदेश लौटेंगे। टीम प्रबंधन द्वारा अभी तक किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग नहीं की गई है, लेकिन जैकब डफी संभावित दावेदार हैं। स्टीड ने कहा, "कराची में पिछले 12 में से 10 दिन हमने क्रिकेट खेला है। यह काफी मुश्किल होता है। ऐसी परिस्थितियों में इस तरह की समस्याएं आ ही जाती हैं।"
विज्ञापन


हेनरी के चोट ने न्यूजीलैंड को परेशानी में डाल दिया। एडम मिल्ने पहले ही दौरे से बाहर हो चुके हैं। पिछले जून में इंग्लैंड के दौरे पर पीठ में चोट लगने के बाद काइल जेमीसन भी चोटिल हैं। हालांकि, वह टी20 सुपर स्मैश में ऑकलैंड एसेस के लिए घरेलू स्तर पर वापसी करने वाले हैं। सीमित ओवरों के  कप्तान केन विलियम्सन और अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी भारत के दौरे पर नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड 10 जनवरी से पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद कीवी टीम 18 जनवरी से तीन वनडे और 27 जनवरी से तीन टी20 मैच की सीरीज खेलने के लिए भारत आएगी।


पाकिस्तान और भारत में वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम:
केन विलियम्सन (कप्तान, केवल पाकिस्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन (केवल भारत), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी (केवल भारत), लॉकी फर्ग्यूसन, टॉम लाथम (भारत के खिलाफ कप्तान), डेरेल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, टिम साउदी (केवल पाकिस्तान)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed