{"_id":"619c2ae7fa0c075c2031544c","slug":"ind-vs-nz-indian-spinners-always-performed-well-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND VS NZ : भारतीय स्पिनरों का घरेलू जमीन पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन रहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND VS NZ : भारतीय स्पिनरों का घरेलू जमीन पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन रहा
Tue, 23 Nov 2021 05:12 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 23 Nov 2021 05:12 AM IST
सार
टी20 सीरीज में भारतीय स्पिनर अश्विन और अक्षर ने प्रभाव दिखाया। अश्विन ने जयपुर में 23 रन देकर दो और रांची में 19 रन देकर एक विकेट लिया। अक्षर ने तीसरे टी20 में 9 रन देकर तीन विकेट लिए। अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदानों पर पांच टेस्ट खेले हैं और 45 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
रोहित और अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्पिनरों का घरेलू जमीन पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम में शामिल अनुभवी अश्विन के अलावा अक्षर और रविंद्र जडेजा अनुकूल परिस्थितियों में कहर ढा सकते हैं। टी20 सीरीज में भारतीय स्पिनर अश्विन और अक्षर ने प्रभाव दिखाया। अश्विन ने जयपुर में 23 रन देकर दो और रांची में 19 रन देकर एक विकेट लिया। अक्षर ने तीसरे टी20 में 9 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
घरेलू धरती पर स्पिनर प्रभावी
अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदानों पर पांच टेस्ट खेले हैं और 45 विकेट लिए हैं। पारी में 59 रन देकर सात विकेट का श्रेष्ठ प्रदर्शन भी कीवी टीम (2016, इंदौर) के खिलाफ ही किया था। इसी सीरीज के कानपुर टेस्ट में उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी में 6 विकेट जबकि कोलकाता में चार विकेट लिए थे। अश्विन ओवरऑल अब तक 79 मैचों में 413 विकेट ले चुके हैं। जडेजा ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 2016 की सीरीज में तीन मैच खेले जिसमें कानपुर टेस्ट में कुल पांच विकेट लिए थे। एजेंसी
विज्ञापन
बीच के ओवरों में आपको रन गति पर अंकुश लगाने और विकेट हासिल करने की जरूरत पड़ती है और अश्विन ने अक्षर के साथ मिलकर हमारे लिए ऐसा किया। एक कप्तान के लिए उन जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी अच्छे विकल्प मुहैया कराती है। -रोहित शर्मा
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में प्रदर्शन
गेंदबाज टेस्ट विकेट श्रेष्ठ औसत
अश्विन 05 45 7/59 15.91
जडेजा 03 14 5/73 24.07