{"_id":"61a1063a0ce1713ce17e269f","slug":"ind-vs-nz-india-record-in-test-batting-first-not-lost-any-match-in-this-decade","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: पहले बैटिंग करते हुए 345 प्लस का स्कोर बनाकर पिछले 23 साल में कभी नहीं हारा भारत, क्या कीवी बदलेंगे इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: पहले बैटिंग करते हुए 345 प्लस का स्कोर बनाकर पिछले 23 साल में कभी नहीं हारा भारत, क्या कीवी बदलेंगे इतिहास
Fri, 26 Nov 2021 09:44 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 26 Nov 2021 09:44 PM IST
सार
कानपुर टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 345 रन बनाए हैं। पिछले 23 साल में भारत कभी भी 345 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने के बाद नहीं हारा है। वहीं इस मैच में न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या न्यूजीलैंड इतिहास बदल पाएगा।
विज्ञापन
भारतीय मेदानों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में है। भारत के 345 रनों के जवाब में कीवी टीम ने बिना कोई विकेट खोए 129 रन बना लिए हैं। इसके बाद संभावना बन रही है कि न्यूजीलैंड इस मैच में भारत को हरा सकता है। अगर ऐसा होता है तो न्यूजीलैंड नया इतिहास बना देगा। पिछले 23 साल में भारतीय टीम पहली पारी में 345 या उससे ज्यादा रन बनाने के बाद कभी भी नहीं हारी है।
भारतीय जमीन पर पहली पारी में 345 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने के बाद भारत सिर्फ एक मैच हारा है। साल 1998 में भारत ने बैंगलोर के मैदान पर पहली पारी में 400 रन बनाए थे। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया था। इसके बाद से भारत कभी भी इतना बड़ा स्कोर बनाने के बाद अपनी जमीन पर मैच नहीं हारा है। यह वह दौर था, जब ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व क्रिकेट पर राज करती थी और लगातार कई वर्ल्डकप भी जीते थे।
घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार
भारतीय टीम जब भी अपने घरेलू मैदानों पर खेलती है तो उसे हराना बहुत मुश्किल होता है। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर ने भी सीरीज शुरू होने से पहले यही बात कही थी। भारत के आंकड़े भी इसी बात की गवाही देते हैं। भारत में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 70 बार पहली पारी में 345 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है और इनमें से 32 मैच जीते हैं। वहीं 37 मैच ड्रॉ रहे हैं और सिर्फ एक मैच में भारत को हार मिली है। कानपुर टेस्ट में भी अब तक बल्लेबाजी आसान रही है और अगर अगले तीन दिन तक पिच में ज्यादा बदलाव नहीं होता है तो इस मैच का ड्रॉ होना भी लगभग तय है।
विज्ञापन
कानपुर टेस्ट में क्या कंगारू बन पाएंगे कीवी
भारत में अक्सर टेस्ट मैच के चौथे और पांचवें दिन पिच टूट जाती है और रन बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर न्यूजीलैंड तीसरे दिन भी अच्छी बल्लेबाजी करके पहली पारी में बढ़त हासिल करता है तो चौथे दिन उसके पास भारत को सस्ते में आउट करने का मौका रहेगा। वहीं पांचवें दिन छोटा लक्ष्य मिलने पर कीवी टीम उसका पीछा करके जीत हासिल कर सकती है। हालांकि पांचवें दिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने रन बनाने के लिए न्यूजीलैंड को आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी और अश्विन, जडेजा, अक्षर की तिकड़ी को सही टप्पा पकड़ने से रोकना होगा।
क्या भारत जीत सकता है मैच
कानपुर टेस्ट की पिच बनाने वाले क्यूरेटर ने कहा था कि मैच के दूसरे दिन से यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने लगेगी। बहुत हद तक ऐसा हुआ है, लेकिन भारत दूसरे दिन कोई विकेट नहीं ले पाया। तीसरे दिन यह पिच और टूटेगी। इसके बाद स्पिन गेंदबाजों को और मदद मिलेगी। कीवी टीम अभी भी भारत से 216 रन पीछे है। ऐसे में भारत के स्पिन गेंदबाज न्यूजीलैंड को सस्ते में समेट सकते हैं और पहला विकेट गिरते ही कीवी टीम धराशायी हो सकती है। ऐसा होने पर भारत दूसरी पारी में 200 रन भी बना पाता है, तो मैच की चौथी पारी में न्यूजीलैंड को 200 रन बनाना बहुत मुश्किल होगा। ऐसे में टीम इंडिया आसानी से जीत सकती है।