फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Daryl Mitchell included in New Zealand team for Test series, Conway had a fracture in his hand

IND vs NZ: टेस्ट सीरीज के लिए डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड टीम में शामिल, कॉन्वे के हाथ में हो गया था फ्रेक्चर

Mon, 15 Nov 2021 04:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Nov 2021 04:04 AM IST
सार

बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की जीत के दौरान कॉन्वे के हाथ में फ्रेक्चर हो गया था, जिसके कारण वह भारत दौरे और रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
IND vs NZ: Daryl Mitchell included in New Zealand team for Test series, Conway had a fracture in his hand
डेरिल मिचेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज डेरिल मिचेल को भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाली दो टेस्ट की आगामी सीरीज के लिए चोटिल बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे की जगह टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की जीत के दौरान कॉन्वे के हाथ में फ्रेक्चर हो गया था, जिसके कारण वह भारत दौरे और रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल से बाहर हो गए थे। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि कॉन्वे अगले हफ्ते भारत के खिलाफ तीन मैचों की शृंखला के बाद टी-20 टीम के साथ स्वदेश लौटेंगे। 
विज्ञापन


वहीं, मिचेल टेस्ट सीरीज के लिए वहीं रुकेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) की ओर से जारी बयान में स्टीड ने कहा,- यह निराशाजनक है कि डेवोन नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की पहली सीरीज से बाहर हो गया है लेकिन यह किसी अन्य खिलाड़ी के लिए मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीड ने कहा- डेरिल की विविधता कई बल्लेबाजी क्रम पर काम आ सकती है और इस समय निश्चित तौर पर वह आत्मविश्वास से भरा है। स्टीड ने कहा कि उन्होंने साबित किया है कि वह टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं और मुझे पता है कि वह दोबारा टेस्ट टीम से जुड़ने को लेकर रोमांचित है। 


जयपुर में 17 नवंबर से शुरू हो रही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम सोमवार को भारत पहुंचेगी। दूसरा टी-20 रांची में 19 नवंबर जबकि तीसरा कोलकाता में 21 नवंबर को खेला जाएगा। दो टेस्ट की सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर में 25 नवंबर से जबकि दूसरा टेस्ट मुंबई में तीन दिसंबर से खेला जाएगा।







 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed