फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz champions trophy 2025 mitchell santner speaks on final match and dubai pitch know details

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मैच से पहले आया मिचेल सेंटनर का बयान, कहा- भारत पिच से वाकिफ है लेकिन...

Thu, 06 Mar 2025 10:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 06 Mar 2025 10:31 PM IST
सार

25 साल बाद एक बार फिर यह दोनों टीमें आईसीसी के सीमित ओवर प्रारूप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने स्वीकार किया कि दुबई धीमी पिच से भारत अच्छी तरह परिचित है लेकिन उनकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चुनौती के लिए तैयार है।

विज्ञापन
ind vs nz champions trophy 2025 mitchell santner speaks on final match and dubai pitch know details
भारत बनाम न्यूजीलैंड (फाइनल) - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नौ मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। 25 साल बाद एक बार फिर यह दोनों टीमें आईसीसी के सीमित ओवर प्रारूप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने स्वीकार किया कि दुबई धीमी पिच से भारत अच्छी तरह परिचित है लेकिन उनकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चुनौती के लिए तैयार है।
विज्ञापन

'हम संघर्ष के लिए तैयार हैं'
खिताबी मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को दुबई पहुंची। कप्तान सेंटनर ने कहा- उन्होंने अपने सभी मैच दुबई में खेले हैं और वे उस सतह को जानते हैं। बेशक, पिच कुछ हद तक तय करेगी कि हम कैसे खेलना चाहते हैं। यह लाहौर में मिली पिच से थोड़ी धीमी हो सकती है। लेकिन हम संघर्ष के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'हम लय में हैं'
इस दौरान सेंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड ग्रुप चरण के दौरान भारत के खिलाफ यहां खेलने के अपने अनुभव से कुछ सीख ले सकता है। ग्रुप ए के मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया था जो महज औपचारिकता का मुकाबला था। सेंटनर ने आगे कहा- हम एक अच्छी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि हम उनके खिलाफ पिछले मुकाबले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हम थोड़ी लय में हैं। उम्मीद है कि यह जारी रहेगा।
विज्ञापन

सेंटनर ने जताया अपने खिलाड़ियों पर भरोसा
न्यूजीलैंड को अपने आखिरी ग्रुप मैच, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए थोड़े समय में ही पाकिस्तान और दुबई के बीच यात्राएं करनी पड़ी लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर सेंटनर ने कहा कि टीम ने पिछले कुछ दिनों में व्यस्त कार्यक्रम के साथ तालमेल बिठा लिया है। उन्होंने कहा- यह इस टूर्नामेंट का सामान्य अनुभव है, बहुत यात्रा करनी पड़ी। यह सब चुनौती का हिस्सा है। मुझे लगता है कि हम यहां हर जगह की यात्रा कर चुके हैं। बेशक, पाकिस्तान और दुबई में। मुझे लगता है कि खिलाड़ी समझते हैं कि यह इन दिनों खेल का हिस्सा है। जब तक आप मैच के लिए तैयार हैं, तब तक सब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed