{"_id":"6970e3db45a795d5ec0fe031","slug":"ind-vs-nz-abhishek-sharma-hits-half-century-in-nagpur-t20i-against-newzealand-know-2026-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: नागपुर में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, 22 गेंदों में जड़ा पचासा; केएल और रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: नागपुर में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, 22 गेंदों में जड़ा पचासा; केएल और रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा
Wed, 21 Jan 2026 08:04 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 21 Jan 2026 08:04 PM IST
सार
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का बुधवार को आगाज हुआ। पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने महज 22 गेंदों में अर्धशतक जड़कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित और राहुल को पीछे छोड़ा
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 22 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने केएल राहुल और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने 23-23 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

इस खास लिस्ट में शामिल हुए
वहीं, अभिषेक 25 या उससे कम गेंदों में 50 रन बनाने के मामले में दुनिया के चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। अभिषेक ने यह कारनामा आठ बार किया है। वहीं, फिल सॉल्ट, सूर्यकुमार यादव और इविन लीविस ने सात बार 25 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक जड़े हैं।

5000 टी20 रन पूरे किए
इस मुकाबले में अभिषेक ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने 5000 टी20 रन पूरे कर लिए। दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक सबसे तेज 5000 टी20 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा 2898 गेंदों में किया। इस मामले में उन्होंने आंद्रे रसेल (2942), टिम डेविड (3127), विल जैक्स (3196) और ग्लेन मैक्सवेल (3239) को पीछे छोड़ा। इस दौरान अभिषेक ने 240 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 84 रनों की धुआंधार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस पारी में उनके बल्ले से पांच चौके और आठ गगनचुंबी छक्के निकले।

भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
भारत ने जीता पहला टी20
भारत ने 48 रन से न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। बुधवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) की तूफानी पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 234/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 190 रन ही बना पाई। उनके लिए ग्लेन फिलिप्स ने 78 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।