Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 5th ODI Highlights 2026 India vs New Zealand Today Match Result Scorecard Analysis Record

भारत ने घर में न्यूजीलैंड को रौंदा: सात साल से चला आ रहा सिलसिला थमा, जीती वनडे सीरीज; किस तरह चमके गेंदबाज?

Sun, 15 Nov 2026 03:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोंगानुई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोंगानुई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Nov 2026 03:38 PM IST
सार

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में हराकर कीवियों का घर में चला आ रहा जीत का सिलसिला रोक दिया है। न्यूजीलैंड ने आखिरी बार 2019 में अपने घर में वनडे सीरीज गंवाई थी। भारत ने हालांकि, लगातार 11 वनडे सीरीज जीतने के बाद कीवियों को उसके घर में धूल चटाई है।

विज्ञापन
IND vs NZ 5th ODI Highlights 2026 India vs New Zealand Today Match Result Scorecard Analysis Record
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में 22 रनों से हराया। टीम इंडिया ने इस तरह 3-1 से वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। भारतीय टीम ने कीवियों का घर में चला आ रहा सात साल से जीत का सिलसिला रोक दिया। न्यूजीलैंड ने अपने घर में लगातार 11 द्विपक्षीय सीरीज जीती थी, लेकिन भारत ने उसका विजयी अभियान थाम दिया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का योगदान सबसे अहम रहा जिन्होंने कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया। 
विज्ञापन
Trending Videos

11 वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को घर में मिली हार 
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.1 ओवर में 209 रन बनाए थे। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.1 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। भारतीय बल्लेबाजों के एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद गेंदबाजों ने टीम को जीत दिलाई। अर्शदीप सिंह ने तीन, जबकि मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। अक्षर ने बल्ले से भी 46 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड का अपने घर में लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का सिलसिला भी तोड़ दिया।

घर पर लगातार वनडे द्विपक्षीय सीरीज जीत
जीत टीम अवधि
17 दक्षिण अफ्रीका 2002–2009
11 न्यूजीलैंड 2019–2025
9 इंग्लैंड 2016–2020
9 वेस्ट इंडीज 1981–1990
8 दक्षिण अफ्रीका 2013–2017
8 न्यूजीलैंड 2015–2017
8 श्रीलंका 2023–2025
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर के नेतृत्व में विदेशी धरती पर पहली वनडे सीरीज जीती
भारत ने न्यूजीलैंड के इस शानदार रिकॉर्ड पर रोक लगा दी। दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड को अपने घर में पिछली बार वनडे सीरीज में भी भारत ने ही हराया था। उसे 2019 में भारत के खिलाफ ही हार मिली थी। भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए भी यह जीत खास रही। भारत के मुख्य कोच के रूप में यह उनकी घर से बाहर पहली वनडे सीरीज जीत है। इससे पहले 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत में टेस्ट क्रिकेट का 12 साल और 18 सीरीज से चला आ रहा अजेय अभियान खत्म किया था। अब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के घरेलू वनडे रिकॉर्ड पर रोक लगाकर जवाब दिया है।
विज्ञापन

IND vs NZ 5th ODI Highlights 2026 India vs New Zealand Today Match Result Scorecard Analysis Record
साइफर्ट - फोटो : ANI
कैसी रही न्यूजीलैंड की शुरुआत
210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी बहुत तेज नहीं रही। टिम सीफर्ट 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। विल यंग ने 42 गेंद में 22 रन बनाए, लेकिन उन्हें अर्शदीप सिंह ने रुतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच कराया। न्यूजीलैंड ने 64 रन तक दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद निक केली और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 18 रन की साझेदारी हुई। निक केली 45 गेंद में 24 रन बनाकर अर्शदीप की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद फॉक्सक्रॉफ्ट ने फिन एलन के साथ पारी आगे बढ़ाई। फिन एलन हालांकि ज्यादा देर नहीं टिक सके। वह पांच गेंद में एक रन बनाकर सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। न्यूजीलैंड का स्कोर 83 रन पर चार विकेट हो गया।

IND vs NZ 5th ODI Highlights 2026 India vs New Zealand Today Match Result Scorecard Analysis Record
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
कहां से भारत ने पलटा मैच का रुख?
चार विकेट गिरने के बाद डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और माइकल ब्रेसवेल ने पांचवें विकेट के लिए 36 रन जोड़े। फॉक्सक्रॉफ्ट ने 42 गेंद में 31 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे। उन्हें यश ठाकुर ने बोल्ड कर भारत को अहम सफलता दिलाई। इसके तुरंत बाद ब्रेसवेल भी 33 गेंद में 19 रन बनाकर आकिब नबी की गेंद पर नमन धीर को कैच दे बैठे। न्यूजीलैंड का स्कोर 119 रन पर छह विकेट हो गया था। यहां से भारतीय टीम जीत के करीब पहुंचने लगी। कप्तान मिचेल सैंटनर ने क्रिस्टियन क्लार्क के साथ मिलकर न्यूजीलैंड की उम्मीदें जिंदा रखने की कोशिश की। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 39 रन जोड़े। 

सैंटनर ने 31 गेंद में 24 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल थे। उन्हें नमन धीर ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। इसके बाद क्लार्क भी 35 गेंद में 16 रन बनाकर अर्शदीप का शिकार बने। अर्शदीप ने उन्हें ईशान किशन के हाथों कैच कराया। इस तरह न्यूजीलैंड ने 161 रन तक आठ विकेट गंवा दिए। ब्लेयर टिकनर और जैकब डफी ने नौवें विकेट के लिए 20 रन जोड़े, लेकिन अक्षर पटेल ने डफी को विराट कोहली के हाथों कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ दी। टिकनर भी 14 रन बनाकर अक्षर की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 48.1 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। मैट फिशर तीन रन बनाकर नाबाद रहे।

IND vs NZ 5th ODI Highlights 2026 India vs New Zealand Today Match Result Scorecard Analysis Record
रोहित और कोहली - फोटो : ANI
भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप
इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। रोहित शर्मा सात रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ पांच रन निकले। रुतुराज गायकवाड़ भी 18 रन ही बना सके। भारत ने 34 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम मुश्किल में थी और उसे एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी।

मुश्किल परिस्थिति में अक्षर पटेल और ईशान किशन ने जिम्मेदारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 35 रन और छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। अक्षर और ईशान ने 46-46 रन बनाए।  हालांकि, दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद भारत की पारी फिर लड़खड़ा गई। नमन धीर ने 22 रन का योगदान दिया, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। भारतीय टीम 200 रन तक पहुंचने से पहले ही मुश्किल में नजर आने लगी थी। भारतीय पारी के आखिरी हिस्से में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने अहम योगदान दिया। सिराज ने नाबाद 14 रन बनाए, जबकि अर्शदीप ने सिर्फ चार गेंद में दो छक्कों की मदद से 14 रन ठोक दिए। दोनों ने आखिरी दो बल्लेबाजों के रूप में 28 रन जोड़े। भारत की पारी 42.1 ओवर में 209 रन पर सिमट गई। उस समय यह स्कोर न्यूजीलैंड के लिए हासिल करने लायक लग रहा था, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इसे पर्याप्त साबित कर दिया। न्यूजीलैंड की ओर से जैकब डफी और मिचेल सैंटनर ने तीन-तीन विकेट लिए। मैट फिशर को दो सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed