फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz 3rd test: abhishek nayar speaks on harshit rana is he joining indian team for wankhede test know

IND vs NZ: वानखेड़े टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे हर्षित राणा? कोच अभिषेक नायर ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

Wed, 30 Oct 2024 04:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 30 Oct 2024 04:30 PM IST
सार

सहायक कोच अभिषेक नायर के टीम इंडिया से जुड़ने की अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है। वह तीसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
ind vs nz 3rd test: abhishek nayar speaks on harshit rana is he joining indian team for wankhede test know
हर्षित राणा - फोटो : PTI

विस्तार

सहायक कोच अभिषेक नायर ने हर्षित राणा के टीम इंडिया से जुड़ने की अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है। उन्होंने बुधवार को साफ कर दिया कि तीसरे टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। बता दें कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच हार चुकी भारतीय टीम तीसरे मुकाबले में वापसी करना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का अंतिम मुकाबला एक नवंबर से वानखेड़े में खेला जाएगा। 
विज्ञापन

नायर का बयान
तीसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नायर ने बताया कि टीम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा- "टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हर सप्ताह महत्वपूर्ण है, हर दिन महत्वपूर्ण है। हम इस मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।" मालूम हो कि, 22 वर्षीय गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पांच टेस्ट मैचों के लिए मुख्य टीम में चुना गया है। उम्मीद है कि उन्हें इस दौरे पर भारत के लिए डेब्यू का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की जीत में निभाई अहम भूमिका
रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में दिल्ली की पहली जीत में युवा गेंदबाज हर्षित राणा ने अहम भूमिका निभाई थी। राणा ने असम के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट लिए थे और इसके बाद दूसरी पारी में दो विकेट लिए। दिल्ली ने यह मुकाबला 10 विकेट से जीता था। उनके इस प्रदर्शन की तारीफ बीसीसीआई के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप ने भी की थी। उन्होंने कहा- वह (हर्षित राणा) टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। वह एक सकारात्मक रवैये वाला खिलाड़ी हैं। उसे मैच की परिस्थितियों की अच्छी समझ है और वह शीर्ष स्तर पर चुनौतियों  से निपटने के लिए तैयार है। उसने दिल्ली के लिए जी जान से गेंदबाजी की और वह हमेशा विकेट की तलाश में रहता है। उसके पास बल्लेबाजी करने की भी क्षमता है। उसमें लंबे स्पेल डालने की क्षमता है। मुझे उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed