फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand 3rd ODI Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch IND vs NZ Today Match

IND vs NZ Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक वनडे कल, जानें कब-कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

Tue, 29 Nov 2022 06:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Nov 2022 06:48 PM IST
सार

India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd ODI Live Streaming, Telecast: टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। बारिश की वजह से मैच रद्द होने या भारत के मैच हारने पर टीम सीरीज गंवा देगी। शिखर धवन एंड कंपनी के लिए जीत ही एकमात्र विकल्प है।

विज्ञापन
India vs New Zealand 3rd ODI Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch IND vs NZ Today Match
केन विलियम्सन और शिखर धवन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कल क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल 1-0 से पीछे चल रही है। ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, हैमिल्टन में खेला गया दूसरा वनडे बारिश से धुल गया था। अब तीसरे वनडे में सीरीज पर फैसला होगा। टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। बारिश की वजह से मैच रद्द होने या भारत के मैच हारने पर टीम सीरीज गंवा देगी। शिखर धवन एंड कंपनी के लिए जीत ही एकमात्र विकल्प है। टीम इंडिया के जीतने पर सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी।
विज्ञापन

बल्लेबाजी सुपरहिट, गेंदबाजी में फेल

पहले वनडे में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शानदार रही थी। भारतीय टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में है। धवन, शुभमन और श्रेयस ने पहले वनडे में अर्धशतक जड़ा था। वहीं, दूसरे वनडे में 12.5 ओवर का खेल हो पाया। धवन इस मैच में नहीं चले, लेकिन शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव अच्छे टच में दिखे। ऐसे में तीसरे वनडे में भी भारतीय बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा था और टीम 306 रन के लक्ष्य का भी बचाव नहीं कर सकी थी।

दूसरे वनडे में टीम छह गेंदबाजी विकल्प के साथ मैदान पर उतरी, लेकिन गेंदबाजी का मौका ही नहीं मिला। तीसरे वनडे में भी टीम उसी प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है, जो उन्होंने दूसरे वनडे में खिलाया था। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वनडे फॉर्मेट में 112 बार आमने-सामने आई हैं। भारत ने इसमें से 55 मैच जीते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। एक मैच टाई रहा और छह मुकाबले बेनतीजे रहे। भारत ऐसी पहली टीम है जिसके खिलाफ न्यूजीलैंड ने वनडे में 50 मैच जीते हैं। 

न्यूजीलैंड में वनडे में भारत का रिकॉर्ड खराब

न्यूजीलैंड में भारत का रिकॉर्ड वनडे में खराब रहा है। दोनों टीमों के बीच न्यूजीलैंड में 44 वनडे खेले गए हैं। इसमें से भारत ने सिर्फ 14 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 26 मैचों में जीत मिली। एक मैच टाई रहा और तीन का कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय टीम न्यूजीलैंड में पिछले चार वनडे नहीं जीत पाई है। ऐसे में टीम इस हार के क्रम को तोड़ना चाहेगी।
विज्ञापन

कब है भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 30 नवंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार सुबह सात (7) बजे से शुरू होगा। टॉस सुबह 6:30 यानी साढ़े छह बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच? टीवी पर कैसे फ्री में देखें मैच?
न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के वनडे मैचों के प्रसारण का अधिकार डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) के पास है। ऐसा सिर्फ डीडी फ्री डिश पर है। टीवी पर तीसरा वनडे देखने के लिए आपको कुछ इंतजाम करने होंगे। अगर आपके यहां डीडी फ्री डिश है तो आप डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। अगर आपके यहां फ्री डिश नहीं है तो 'फायर स्टिक' के जरिये अमेजन प्राइम टीवी पर लाइव मैच देख सकते हैं। फायर स्टिक को स्मार्ट टीवी से जोड़कर उस पर अमेजन प्राइम का अपना अकाउंट लॉग इन करें और फिर टीवी पर मैच का लुत्फ उठाएं। डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर आप फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
तीसरे वनडे मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

वनडे सीरीज के लिए दोनों स्क्वॉड
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, लोकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टॉम लैथम।

भारत: शिखर धवन (कप्तान),  ऋषभ पंत (उपकप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed