{"_id":"61adeab0553c73283d39a374","slug":"ind-vs-nz-2nd-test-today-india-took-the-remaining-five-wickets-for-just-27-runs-to-win-the-test-on-shreyas-iyer-27th-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर के 27वें बर्थडे को बनाया खास, भारतीय गेंदबाजों ने 27 रन देकर झटके शेष पांच विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर के 27वें बर्थडे को बनाया खास, भारतीय गेंदबाजों ने 27 रन देकर झटके शेष पांच विकेट
Mon, 06 Dec 2021 04:19 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 06 Dec 2021 04:19 PM IST
सार
मुंबई टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने बर्थडे ब्वॉय श्रेयस अय्यर को स्पेशल गिफ्ट दिया। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने श्रेयस के 27वें जन्मदिन पर 27 रन देकर न्यूजीलैंड के शेष पांच विकेट आउट किए।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराकर शानदार जीत दर्ज की। आंकड़ों पर गौर करें तो रनों के हिसाब से भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया को मैच जिताने में कई भारतीय खिलाड़ियों का मिला-जुला प्रदर्शन रहा। इस मुकाबले में जहां मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी की वहीं, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव ने बेहतरीन बॉलिंग का मुजाहिरा किया। इस सबके बावजूद यह टेस्ट मैच बर्थडे ब्वॉय श्रेयस अय्यर के लिए खास रहा। उनके 27वें जन्मदिन पर टीम इंडिया ने जीत का यह अनूठा उपहार उन्हें दिया।
भारतीय गेंदबाजों ने 27 रनों पर झटके शेष पांच विकेट
तीसरे दिन का खेल जब समाप्त हुआ तो न्यूजीलैंड ने पांच विकेट 140 रन बनाए थे। कीवी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स 36 और रचिन रवींद्र 2 रन बनाकर नाबद लौटे थे। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी की चौथे दिन यह दोनों बल्लेबाज भारत के आगे कुछ चुनौती पेश करेंगे। लेकिन किसे पता था कि न्यूजीलैंड के सभी पांच विकेट श्रेयस अय्यर के 27वें जन्मदिन पर सिर्फ 27 रन जोड़कर पवेलियन लौट जाएंगे। चौथे दिन का खेल शुरु हुआ तो भारतीय गेंदबाज कीवी बल्ल्बाजों पर हावी हो गए। ऐसे में न्यूजीलैंड के बैटरों को पिच पर टिकना मुश्किल हो गया। कीवी टीम तीसरे दिन के 140 के स्कोर में 27 रन जोड़कर 167 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारतीय गेंदबाजों ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल बर्थडे ब्वॉय श्रेयस को अनूठा गिफ्ट दिया।
भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत
यह भारत के टेस्ट इतिहास में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 2015 में भारत ने दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए 337 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2016 में इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया ने कीवियों को 321 रनों से हराया था। इस पूरी टेस्ट सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया 1-0 से टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही।