फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd Test Team India opner Shubman Gill hit three brilliant fours in an over of Kyle Jamieson during India vs New Zealand Test at Mumbai

IND vs NZ 2nd Test: शुभमन गिल ने जेमीसन के एक ओवर जड़े तीन शानदार चौके, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

Fri, 03 Dec 2021 02:52 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 03 Dec 2021 02:52 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने खतरनाक गेंदबाज काइल जेमीसन के एक ओवर में तीन झन्नाटेदार चौके लगाकर उऩका स्वागत किया। 

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test Team India opner Shubman Gill hit three brilliant fours in an over of Kyle Jamieson during India vs New Zealand Test at Mumbai
शुभमन गिल - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की। मयंक अग्रवाल के साथ पारी का आगाज करने आए शुभमन गिल आज आक्रामक मूड में दिखाई पड़े। उन्होंने कीवी गेंदबाजों पर हावी होते हुए आतिशी बल्लेबाजी की। 

विज्ञापन


जेमीसन के एक ओवर में जड़े तीन चौके

कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया को परेशान करने वाले काइल जेमीसन को इस बार शुभमन गिल ने नहीं बख्शा। उन्होंने जेमीसन के पहले ओवर में तीन चौके लगाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यह भारत की पारी की दूसरा और जेमीसन का पहला ओवर था। शुभमन ने जिस शानदार अंदाज में जेमीसन के एक ओवर में तीन चौके लगाए उसका वीडियो बीसीसीआई टीवी पर शेयर किया गया है। वहीं बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस वीडियो को साझा किया है। इस ओवर में शुभमन ने 12 रन बटोरे थे। 
विज्ञापन



44 रन बनाकर आउट हुए शुभमन

पारी का आगाज करने आए शुभमन ने आक्रामक बल्लेबाजी की। वह जिस अंदाज में बैटिंग कर रहे थे उसे देखकर लगा कि आज वह कोई संकल्प लेकर आए हैं। क्योंकि पहले टेस्ट मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। पहली पारी में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की शुभमन जब 44 रनों पर खेल रहे थे तो उस दौरान उन्हें एजाज पटेल ने आउट कर दिया। 44 रनों की अपनी पारी में शुभमन ने सात चौके और एक छक्का भी लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed