{"_id":"61a9e1dd7963702c6f6d396b","slug":"ind-vs-nz-2nd-test-team-india-opner-shubman-gill-hit-three-brilliant-fours-in-an-over-of-kyle-jamieson-during-india-vs-new-zealand-test-at-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ 2nd Test: शुभमन गिल ने जेमीसन के एक ओवर जड़े तीन शानदार चौके, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ 2nd Test: शुभमन गिल ने जेमीसन के एक ओवर जड़े तीन शानदार चौके, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
Fri, 03 Dec 2021 02:52 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:52 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने खतरनाक गेंदबाज काइल जेमीसन के एक ओवर में तीन झन्नाटेदार चौके लगाकर उऩका स्वागत किया।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : twitter@bcci
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की। मयंक अग्रवाल के साथ पारी का आगाज करने आए शुभमन गिल आज आक्रामक मूड में दिखाई पड़े। उन्होंने कीवी गेंदबाजों पर हावी होते हुए आतिशी बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
जेमीसन के एक ओवर में जड़े तीन चौके
कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया को परेशान करने वाले काइल जेमीसन को इस बार शुभमन गिल ने नहीं बख्शा। उन्होंने जेमीसन के पहले ओवर में तीन चौके लगाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यह भारत की पारी की दूसरा और जेमीसन का पहला ओवर था। शुभमन ने जिस शानदार अंदाज में जेमीसन के एक ओवर में तीन चौके लगाए उसका वीडियो बीसीसीआई टीवी पर शेयर किया गया है। वहीं बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस वीडियो को साझा किया है। इस ओवर में शुभमन ने 12 रन बटोरे थे।
विज्ञापन
WATCH - 4,4,4 : @ShubmanGill off to a fiery start.
विज्ञापन विज्ञापन
📹📹https://t.co/ACvUGDBV5K #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/2kgJMsE8gh— BCCI (@BCCI) December 3, 2021
44 रन बनाकर आउट हुए शुभमन
पारी का आगाज करने आए शुभमन ने आक्रामक बल्लेबाजी की। वह जिस अंदाज में बैटिंग कर रहे थे उसे देखकर लगा कि आज वह कोई संकल्प लेकर आए हैं। क्योंकि पहले टेस्ट मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। पहली पारी में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की शुभमन जब 44 रनों पर खेल रहे थे तो उस दौरान उन्हें एजाज पटेल ने आउट कर दिया। 44 रनों की अपनी पारी में शुभमन ने सात चौके और एक छक्का भी लगाया।