फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ, 2nd Test Scorecard: India defeat New Zealand by 372 runs in 2nd Test Day 4 in Mumbai, News Updates in Hindi

Mumbai Test: भारत ने तोड़ा छह साल पुराना रिकॉर्ड, टेस्ट में हासिल की सबसे बड़ी जीत, सीरीज भी 1-0 से जीती

Mon, 06 Dec 2021 11:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Dec 2021 11:03 AM IST
सार

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की ये लगातार तीसरी जीत रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पिछले आठ में से 7 टेस्ट जीते हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ, 2nd Test Scorecard: India defeat New Zealand by 372 runs in 2nd Test Day 4 in Mumbai, News Updates in Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट में 372 रन से हरा दिया है। यह भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उन्होंने छह साल पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका को दिल्ली में 337 रन से हराया था। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को भी 1-0 से जीत लिया। कानपुर टेस्ट ड्रॉ रहा था। भारत की यह घरेलू जमीन पर लगातार 14वीं सीरीज जीत है।
विज्ञापन


वहीं, विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने 39वां टेस्ट जीता। रविचंद्रन अश्विन ने सीरीज में सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए। उन्होंने पहले टेस्ट में 6 और दूसरे टेस्ट में आठ विकेट लिए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, मयंक अग्रवाल को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन


रन के अंतर से भारत की टॉप-5 बड़ी जीत
  • 372 रन vs न्यूजीलैंड, मुंबई (2021)
  • 337 रन vs दक्षिण अफ्रीका, दिल्ली (2015)
  • 321 रन vs न्यूजीलैंड, इंदौर (2016)
  • 320 रन vs ऑस्ट्रेलिया, मोहाली (2008)
  • 318 रन vs वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (2019)
वानखेड़े में टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की ये लगातार तीसरी जीत रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने पिछले आठ में से सात टेस्ट जीते हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी भारत ने सात विकेट पर 276 रन बनाकर डिक्लेयर कर दी। 540 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम चौथे दिन 167 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे दिन कीवी टीम ने 27 रन बनाने में 5 विकेट गंवाए
चौथे दिन कीवी टीम ने 5 विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया और 27 रन जोड़कर ऑलआउट हो गई। हेनरी निकोल्स ने 44 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज आज अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका। रचिन रवींद्र के रूप में न्यूजीलैंड को आज पहला झटका लगा। वे 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जयंत यादव ने पवेलियन भेजा। इसके बाद जयंत ने काइल जेमीसन और टिम साउदी दोनों को एक ही ओवर में शून्य पर आउट किया। 

जयंत यादव ने घातक गेंदबाजी की
विल सोमरविले भी 1 रन बनाकर जयंत की गेंद पर चलते बने। निकोल्स को आखिर में विकेटकीपर साहा के हाथों स्टंप करा अश्विन ने न्यूजीलैंड की पारी को समेट दिया। जयंत और अश्विन दोनों ने 4-4 विकेट लिए। वहीं, अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। ब्लंडेल रन आउट हुए थे। इस जीत के साथ भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप रैंकिंग में श्रीलंका और पाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत के 58.33 फीसदी अंक हैं।

न्यूजीलैंड की यह टेस्ट में सबसे बड़ी हार
न्यूजीलैंड की यह रनों के अंतरे से सबसे बड़ी हार है। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2007 में जोहानिसबर्ग में 358 रन से हारे थे। न्यूजीलैंड की टीम पिछले 12 भारत दौरे पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई। आखिरी बार उन्होंने 1988 में वानखेड़े में टेस्ट मैच जीता था। न्यूजीलैंड की टीम मुंबई टेस्ट में बिना केन विलियम्सन के उतरी थी। वहीं, भारत की ओर से अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा भी चोट की वजह से बाहर थे।

रन के अंतर से न्यूजीलैंड की टॉप-4 बड़ी हार
  • 372 रन vs भारत, मुंबई (2021)
  • 358 रन vs दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग (2007)
  • 321 रन vs भारत, इंदौर (2016)
  • 299 रन vs पाकिस्तान, ऑकलैंड (2001)
दोनों टीमें-
भारत: मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जयंत यादव, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), विल यंग, डेरिल मिचेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, काइल जेमीसन, टिम साउथी, विलियम सोमरविले, एजाज पटेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed