फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ, 2nd Test Day 1 Highlights Live Score: India 221/4 on day-1 vs New Zealand, Mayank Agrawal Century Mumbai Test, News Updates in Hindi

IND vs NZ 2nd Test: पहले दिन भारत का स्कोर 221/4, मयंक ने लगाया चौथा शतक, एजाज ने चारों विकेट झटके

Fri, 03 Dec 2021 06:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Dec 2021 06:21 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी रही। मयंक और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। शुभमन अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे थे कि तभी स्पिनर एजाज पटेल ने उन्हें रॉस टेलर के हाथों कैच कराया।

विज्ञापन
IND vs NZ, 2nd Test Day 1 Highlights Live Score: India 221/4 on day-1 vs New Zealand, Mayank Agrawal Century Mumbai Test, News Updates in Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में दो टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले दिना का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने चार विकेट गंवाकर 221 रन बना लिए हैं। फिलहाल मयंक अग्रवाल 120 रन और ऋद्धिमान साहा 25 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 134 गेंदों पर 61 रन की साझेदारी हो चुकी है। पहले दिन सिर्फ 70 ओवर का खेल हो सका। 
विज्ञापन
शुभमन-मयंक की शानदार बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी रही। मयंक और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। शुभमन अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे थे कि तभी स्पिनर एजाज पटेल ने उन्हें रॉस टेलर के हाथों कैच कराया। शुभमन 44 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आते ही पवेलियन लौट गए।

एजाज ने पुजारा-कोहली को आउट किया
30वें ओवर में गेंद एजाज पटेल के हाथ में थी और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर पुजारा को पवेलियन भेजा। पुजारा शून्य पर आउट हुए। यह उनके करियर का 10वां शून्य का स्कोर रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार पुजारा डक पर आउट हुए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एजाज ने कप्तान विराट कोहली को भी पवेलियन भेज दिया। हालांकि, रिव्यू में दिखा की कोहली आउट नहीं थे। इस पर काफी विवाद भी हो रहा है।
पुजारा-कोहली टेस्ट में फिर फेल रहे
पुजारा और कोहली एक बार फिर बल्लेबाजी में फेल रहे। पुजारा ने पिछला शतक 3 जनवरी 2019 को लगाया था। वहीं, कोहली ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ पिछला शतक लगाया था। ऐसे में अगली पारी में दोनों को वापसी करनी होगी। पुजारा के लिए अगली पारी काफी अहम है, क्योंकि खराब प्रदर्शन की वजह से अजिंक्य रहाणे को पहले ही टीम से बाहर किया गया है। 
  • 14वीं बार टेस्ट में शून्य पर आउट हुए कोहली।
  • घरेलू सरजमीं पर बतौर कप्तान छठी बार शून्य पर आउट हुए कोहली।
  • एक कैलेंडर ईयर (2021) में चौथी बार शून्य पर आउट हुए कोहली।
  • बतौर कप्तान 10वीं बार शून्य पर आउट हुए कोहली।
श्रेयस कुछ खास नहीं कर सके
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए पिछले मैच के हीरो श्रेयस अय्यर ने मयंक के साथ मिलकर पारी संभालनी चाही। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हुई। श्रेयस 18 रन बनाकर आउट हो गए। 160 पर भारत ने चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मयंक ने ऋद्धिमान साहा के साथ मिलकर पारी संभाली। मयंक ने इस दौरान टेस्ट करियर का चौथा शतक लगाया। यह उनकी 24वीं टेस्ट पारी है। मयंक ने हर बार 50 प्लस को सेंचुरी में बदला
मयंक ने भारत में चौथी बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है और हर बार उसे शतक में बदलने में सफल रहे हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में मयंक का यह चौथा शतक रहा। खेल खत्म होने तक मयंक और साहा जमे हुए हैं। दूसरे दिन भारत को बड़ा स्कोर बनाना होगा। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज ने ही चारों विकेट झटके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed