फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand 2nd ODI Live Streaming Channel: Where And How To Watch IND vs NZ Live Today Match Online
India
406/2 (43.3 ov)
West Indies
405/7 (50 ov)
India won by 8 wickets

IND vs NZ Live Streaming: रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा भारत, जानें कब-कहां देखें दूसरा वनडे

Sat, 21 Jan 2023 11:25 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 Jan 2023 11:25 AM IST
सार

India vs New Zealand (IND vs NZ) 2nd ODI Live Streaming, Telecast: भारत की नजर घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं जीत पर होगी। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो, श्रीलंका के खिलाफ तीन और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच जीत चुका है। टीम इंडिया जीत के इस क्रम को आगे बढ़ाना चाहेगी।

विज्ञापन
India vs New Zealand 2nd ODI Live Streaming Channel: Where And How To Watch IND vs NZ Live Today Match Online
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में शनिवार (21 जनवरी) को खेला जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। टीम इंडिया हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में 12 रन से जीती थी। वह सीरीज में 1-0 से आगे है। अगर भारत दूसरा वनडे जीत लेता है तो वह सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर लेगा।
विज्ञापन

भारत की नजर घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं जीत पर होगी। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो, श्रीलंका के खिलाफ तीन और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच जीत चुका है। टीम इंडिया जीत के इस क्रम को आगे बढ़ाना चाहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन की बात करें तो भारत अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच चुका था। वह इस क्रम को भी आगे बढ़ाना चाहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइए जानते हैं दूसरे वनडे के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 21 जनवरी यानी शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर एक बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
डीडी फ्री डिश पर आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह के शुल्क की आवश्यक्ता नहीं होती है। अगर आपके घर में टाटा स्काई का कनेक्शन है तो आप टाटा प्ले एप पर भी यह मैच देख सकते हैं। इसके लिए भी आपको अतिरिक्त शुल्क की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed