फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st test: Rohit Sharma and Shikhar Dhawan congratulate on Shreyas Iyer's fifty; see social media reactions on Shreyas

IND vs NZ: श्रेयस की फिफ्टी पर रोहित और धवन ने दी बधाई, देखिए सोशल मीडिया रिएक्शंस

Thu, 25 Nov 2021 09:11 PM IST
New Delhi Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 Nov 2021 09:11 PM IST
सार

एक समय भारत ने 145 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद श्रेयस ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 113 रन की नाबाद साझेदारी की।

विज्ञापन
IND vs NZ 1st test: Rohit Sharma and Shikhar Dhawan congratulate on Shreyas Iyer's fifty; see social media reactions on Shreyas
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत के श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में लंबे फॉर्मेट में डेब्यू किया। पहली पारी में वह 75 रन बनाकर नाबाद हैं। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट गंवाकर 258 रन बना लिए हैं। श्रेयस के टेस्ट करियर की इस शानदार शुरुआत के बाद कई खिलाड़ियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भी दी है। 
विज्ञापन


एक समय भारत ने 145 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद श्रेयस ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 113 रन की नाबाद साझेदारी की। श्रेयस के अलावा शुभमन गिल ने 52 रन बनाए। वहीं, जडेजा ने भी टेस्ट करियर की 17वीं फिफ्टी लगाई। जडेजा फिलहाल 50 रन बनाकर श्रेयस के साथ क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




श्रेयस की इस शानदार शुरुआत के बाद रोहित शर्मा, शिखर धवन और इरफान पठान ने ट्वीट किया। रोहित ने लिखा- टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत। शिखर धवन ने लिखा- टेस्ट डेब्यू और अर्धशतक के लिए बधाई। आपने जो भी मेहनत किया है उसका परिणाम आज आपको मिल रहा है। 

इरफान ने लिखा- जड्डू समय के साथ-साथ और बेहतर होते जा रहे हैं। श्रेयस ने भी मौके को शानदार तरीके से भुनाया है। आकाश चोपड़ा ने लिखा- जब श्रेयस मैदान पर उतरे, तब टीम इंडिया खतरे में थी। जब खेल खत्म हुआ तो टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। श्रेयस द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन। कल इस पारी को और आगे बढ़ाएं।







सूर्यकुमार ने भी ट्वीट कर श्रेयस अय्यर को बधाई दी है। उन्होंने लिखा- क्या पारी थी! श्रेयस ने टेस्ट करियर की क्या बेहतरीन शुरुआत की है! मैं बहुत खुश हूं और आप पर गर्व है। बीसीसीआई ने भी श्रेयस को बधाई दी। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रेयस 75 रन और जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद हैं। शुक्रवार को भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed