IND vs NZ Kanpur Test: भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ, आठ ओवर में आखिरी विकेट नहीं गिरा सके भारतीय गेंदबाज
भारत ने पहली पारी में 345 रन और न्यूजीलैंड ने 296 रन बनाए थे। भारत ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 234 रन रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इस तरह न्यूजीलैंड को 284 रन का लक्ष्य मिला।
विस्तार
उस वक्त रचिन रवींद्र ने काइल जेमीसन के साथ 46 गेंद (लगभग 8 ओवर) बिताए। जेमीसन (5) के आठवें विकेट के रूप में आउट होने के बाद रचिन ने टिम साउदी के साथ मिलकर 20 गेंद (लगभग 3 ओवर) बिताए। न्यूजीलैंड के 155 पर 9 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद रचिन और एजाज पटेल ने गजब की बल्लेबाजी की। इन दोनों ने 52 गेंद (लगभग 9 ओवर) मैदान पर गुजारे और अश्विन और जडेजा जैसे गेंदबाजों पर विकेट नहीं गंवाया। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा टेस्ट मुंबई में तीन दिसंबर से खेला जाएगा।
कानपुर में भारत-न्यूजीलैंड के आंकड़ेNew Zealand survive and it's a DRAW in Kanpur.
Scorecard - https://t.co/WRsJCUhS2d #INDvNZ @Paytm pic.twitter.com/TDTrEcl9ecविज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) November 29, 2021
भारत ने पहली पारी में 345 रन और न्यूजीलैंड ने 296 रन बनाए थे। भारत ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 234 रन रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इस तरह न्यूजीलैंड को 284 रन का लक्ष्य मिला। यह भारत-न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में दूसरा ड्रॉ टेस्ट मैच है। दोनों टीमें ग्रीन पार्क मैदान पर चार टेस्ट खेल चुकी हैं। 1976 में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। वहीं, 1999 में भारत ने कीवी टीम को 8 विकेट से और 2016 में 197 रन से हराया था। कानपुर में भारत 23 टेस्ट खेल चुका है। इसमें से सात में टीम को जीत मिली और तीन में हार का सामना करना पड़ा। 13 टेस्ट ड्रॉ हुए हैं।
न्यूजीलैंड दूसरी पारीSo Near Yet So Far.
— BCCI (@BCCI) November 29, 2021
The first #INDvNZ Test in Kanpur ends in a draw. @Paytm #TeamIndia pic.twitter.com/dGckU0uBjl
284 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। विल यंग 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विल सोमरविले और टॉम लाथम ने टीम को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी निभाई। सोमरविले 110 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमेश यादव ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान विलियम्सन ने लाथम के साथ मिलकर पारी संभाली।
लाथम ने इस बीच टेस्ट करियर की 20वीं फिफ्टी लगाई। विलियम्सन और लाथम के बीच तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई। लाथम को अश्विन ने क्लीन बोल्ड किया। इस विकेट के साथ अश्विन भारत के तीसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बन गए। उन्होंने 418 विकेट लिए हैं, जबकि हरभजन के 417 टेस्ट विकेट थे। लाथम के आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई।
विलियम्सन 24, रॉस टेलर 2, हेनरी निकोल्स 1, टॉम ब्लंडेल 2, काइल जेमीसन 5 और टिम साउदी 4 रन बनाकर आउट हुए। 155 रन पर 9 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद रचिन रवींद्र ने एजाज पटेल के साथ समय बिताने की कोशिश की। ऐसा ही हुआ भी, दोनों ने 52 गेंदों का सामना किया और एक विकेट नहीं गिरने दिया। भारत की ओर से अश्विन ने 3, जडेजा ने 4 और अक्षर-उमेश ने एक-एक विकेट लिए।
भारत दूसरी पारीA nail-biting draw in Kanpur 👏#WTC23 | #INDvNZ | https://t.co/9OZPrsh0Tm pic.twitter.com/rUg3AFmuja
— ICC (@ICC) November 29, 2021
भारत ने दूसरी पारी को 234 रन पर घोषित कर दिया था। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे आउट ऑफ फॉर्म दिखे। पुजारा 22 रन और रहाणे 4 रन बना सके। मयंक अग्रवाल (17) और रवींद्र जडेजा (0) भी कुछ खास नहीं कर सके। श्रेयस अय्यर ने इस पारी में फिर शानदार बल्लेबाजी की और रविचंद्रन अश्विन के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई। श्रेयस ने इस बीच लगातार दूसरी पारी में 50 प्लस का स्कोर बनाया।
अय्यर (65) साउदी की गेंद पर आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने ऋद्धिमान साहा के साथ सातवें विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी निभाई। साहा ने इस बीच टेस्ट करियर का पांचवां अर्धशतक भी लगाया। अक्षर और साहा के बीच आठवें विकेट के लिए नाबाद 67 रन जोड़े। साहा 126 गेंदों पर नाबाद 61 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से साउदी और जेमीसन ने 3-3 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड पहली पारीBatted mate. #INDvNZ pic.twitter.com/aXDUdvhezp
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 29, 2021
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 296 रन बनाए। अच्छी शुरुआत को वह बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। टॉम लाथम और विल यंग ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। लाथम 95 और यंग 89 रन बना सके। इसके बाद विलियम्सन 18, टेलर 11, निकोल्स 2, ब्लंडेल 13, रचिन 13, जेमीसन 23, साउदी 5, सोमरविले 6 रन बना सके। भारत की ओर से अक्षर ने 5 और अश्विन ने 3 विकेट लिए।
भारत की पहली पारीThe result at Green Park represents the first time the team has gone 10 Test matches undefeated (8 wins, 2 draws). The current streak starting with a win over India at the @BasinReserve at the start of 2020. #StatChat #INDvNZ pic.twitter.com/lNBKBNu0Re
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) November 29, 2021
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पहली पारी में 345 रन पर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया ने पहले चार विकेट 145 के स्कोर पर गंवा दिए थे। मयंक अग्रवाल 13 रन बना सके। वहीं, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे एक बार फिर फेल रहे। पुजारा 26 रन और रहाणे 35 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने टेस्ट करियर की चौथी फिफ्टी लगाई। वे 93 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाया। वे 105 रन बना सके। वहीं, जडेजा ने 50 रन की पारी खेली। अश्विन ने भी 38 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने पांच विकेट लिए। वहीं, जेमीसन को 3 विकेट मिला। एजाज पटेल ने दो विकेट लिए।