फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NED T20 World Cup: Abhishek Sharma Performance Analysis in T20Is Last seven Matches Stats

IND Vs NED: लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा, टूर्नामेंट में अब तक नहीं खोल सके हैं खाता

Wed, 18 Feb 2026 07:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Feb 2026 07:33 PM IST
सार

अभिषेक शर्मा का बल्ला नीदरलैंड के खिलाफ भी खामोश रहा और एक बार फिर वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। पिछली सात टी20 पारियों में से पांच बार तो अभिषेक शून्य पर ही आउट हुए हैं।

विज्ञापन
IND vs NED T20 World Cup: Abhishek Sharma Performance Analysis in T20Is Last seven Matches Stats
अभिषेक शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म नीदरलैंड के खिलाफ भी जारी रही। अभिषेक एक बार फिर खाता खोले बिना आउट हुए और सिर्फ तीन ही गेंद खेल सके। अभिषेक की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बन गई है क्योंकि अब टीम को आगे कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। मौजूदा टूर्नामेंट में अभिषेक अब तक खाता भी नहीं खोल सके हैं क्योंकि अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक शून्य पर आउट हुए थे, फिर पाकिस्तान के खिलाफ वह खाता नहीं खोल पाए थे और अब नीदरलैंड के खिलाफ भी उनका बल्ला खामोश ही रहा। 
विज्ञापन

भारत ने किए दो बदलाव
नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है। वहीं, अक्षर पटेल को इस मैच में आराम मिला है और उनकी जगह पहली बार इस विश्व कप में वॉशिंगटन सुंदर को एकादश में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी के कारण दूसरे मैच से रहे थे बाहर
अभिषेक पेट में संक्रमण के कारण नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच से बाहर रहे थे। अभिषेक नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे और लग रहा था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे। हालांकि, वह इस मैच से पहले स्वस्थ हो गए थे और प्लेइंग-11 में शामिल होने में सफल रहे थे। टी20 विश्व कप से पहले शानदार फॉर्म में दिख रहे अभिषेक का बल्ला टूर्नामेंट में खामोश ही चल रहा है। 22 फरवरी से भारत का सुपर आठ चरण में अभियान शुरू हो रहा है। अगले दौर में टीम को दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का सामना करना है, ऐसे में अभिषेक का नहीं चलना टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन

पिछली सात टी20 पारियों में अभिषेक ने लगाया है एक पचासा
अभिषेक पिछले कुछ समय से रंग में नहीं दिख रहे हैं। पिछली सात टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। अभिषेक की पिछली सात पारियों की बात करें तो उन्होंने 0, 68*, 0, 30, 0, 0 और 0 रन बनाए हैं। यानी पिछली सात पारियों में अभिषेक के बल्ले से सिर्फ एक बार अर्धशतक निकल रहा है और कुल 98 रन ही बना सके हैं। इतना नहीं सात में से पांच बार तो वह खाता भी नहीं खोल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed