फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs IRE Jasprit Bumrah first Indian to win Player of the Match award as captain in 1st match equals Ashwin

IND vs IRE: जो कोहली और ऋषभ पंत नहीं कर पाए, वह जसप्रीत बुमराह ने कर दिखाया; पहले टी20 में बने ये रिकॉर्ड्स

Sat, 19 Aug 2023 01:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 19 Aug 2023 01:03 PM IST
सार

बुमराह ने टी20 में पहली बार भारत की कप्तानी की। वह इससे पहले 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं। बुमराह ने टी20 में बतौर कप्तान पहले मैच को यादगार बनाया। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए।

विज्ञापन
IND vs IRE Jasprit Bumrah first Indian to win Player of the Match award as captain in 1st match equals Ashwin
जसप्रीत बुमराह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत से शुरुआत की है। उसने डबलिन में शुक्रवार (18 अगस्त) को खेले गए बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में मेजबान टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर दो रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत के लिए इस सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी कर रहे हैं। चोट के बाद वापसी करते हुए बुमराह ने शानदार गेंदबाजी से प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के अलावा कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
विज्ञापन


बुमराह ने टी20 में पहली बार भारत की कप्तानी की। वह इससे पहले 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं। बुमराह ने टी20 में बतौर कप्तान पहले मैच को यादगार बनाया। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने दो विकेट पहले ही ओवर में हासिल किए। बुमराह की पहली गेंद पर एंड्रयू बालबर्नी ने चौका लगाया, लेकिन दूसरी गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे लोर्कन टकर ने स्कूप लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद हवा में चली गई और विकेटकीपर संजू सैमसन ने उनका कैच ले लिया। इस तरह बुमराह को एक ओवर में दो विकेट मिल गए।
विज्ञापन

IND vs IRE Jasprit Bumrah first Indian to win Player of the Match award as captain in 1st match equals Ashwin
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने रचा इतिहास
बुमराह को कातिलाना गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह टी20 में बतौर कप्तान पहले ही मैच में यह पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय हैं। अब तक महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी ऐसा नहीं कर पाए थे।

पहला मैच जीतने वाले नौवें कप्तान
बुमराह टी20 में भारत के 11वें कप्तान हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में बुमराह से पहले भारत की कप्तानी अब तक वीरेंद्र सहवाग, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने की है। इनमें से सिर्फ कोहली और पंत की किस्मत खराब रही। दोनों को बतौर कप्तान पहले मैच में जीत नहीं मिली। बाकी नौ खिलाड़ियों ने विजयी आगाज किया।

IND vs IRE Jasprit Bumrah first Indian to win Player of the Match award as captain in 1st match equals Ashwin
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन के बराबर पहुंचे बुमराह
आयरलैंड के खिलाफ दो विकेट लेकर बुमराह ने भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से चौथे गेंदबाज बन गए। वह अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बराबर पहुंच गए। अश्विन और बुमराह के अब 72-72 विकेट हैं। अश्विन भारत के लिए पिछला मैच 10 नवंबर 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। वह टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल था और टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी।अश्विन ने 72 विकेट के लिए 65 टी20 खेले। वहीं, बुमराह ने 61वें मैच में ही उनकी बराबरी कर ली।

बैरी मैकार्थी ने बनाया रिकॉर्ड
आयरलैंड के लिए मैच में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बैरी मैकार्थी ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने नाबाद 51 रन बनाए। वह भारत के खिलाफ टी20 में आठवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज के रिकॉर्ड को तोड़ा। महाराज ने 41 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed