फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs IRE: Abhishek Sharma Gives Blunt Verdict On India's Loss In 1st T20I Against Ireland

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ क्यों मिली हार? अभिषेक शर्मा ने बताया कारण; बल्लेबाजी को नहीं ठहराया दोषी

Sat, 27 Jun 2026 11:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Jun 2026 11:35 AM IST
सार

भारतीय टी20 टीम के लिए आयरलैंड दौरे की शुरुआत सुखद नहीं रही। टीम को पहले टी20 मैच में आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब अभिषेक शर्मा ने इस हार के पीछे की वजह बताई है।

विज्ञापन
IND vs IRE: Abhishek Sharma Gives Blunt Verdict On India's Loss In 1st T20I Against Ireland
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की हार की मुख्य वजह पिच और वहां के हालातों से जल्दी सामंजस्य न बिठा पाना बताया है। उन्होंने साफ कहा कि लगातार होने वाले मैचों के कड़े शेड्यूल के बीच, सीमित अभ्यास सत्रों में भी परिस्थितियों के अनुसार खुद को तेजी से ढालना एक मजबूत टीम की पहचान होती है। इस दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा, जहां दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन

आयरलैंड की भारत पर ऐतिहासिक जीत
बेलफास्ट में खेले गए इस पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए भारत पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से मात दी, जो क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में टी20 विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ उसकी अब तक की पहली जीत है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत पहली बार खेलने उतरा था, लेकिन टीम और खुद श्रेयस के लिए यह यादगार नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजों ने किया निराश
आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 18.5 ओवर में सिर्फ 148 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ आयरलैंड ने दो टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब। हालांकि, अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया। लेकिन इसके बाद वह ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। 

अभिषेक ने कहा, मजबूत टीम को जल्दी ढलना होता है। यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि हम परिस्थितियों के साथ कितनी जल्दी तालमेल बिठाते हैं। एक टीम के रूप में यह बहुत मायने रखता है, क्योंकि जब आप लगातार मैच खेल रहे होते हैं, तो पूरे ग्रुप को आगे आकर हालातों के अनुकूल होना पड़ता है। चाहे वह अभ्यास सत्र के दौरान हो या मैच के वक्त। मुझे लगता है कि एक दबदबा बनाने वाली टीम के रूप में आपको बहुत तेजी से परिस्थितियों में ढलना होता है। इस मैच में भी हम यही कोशिश कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा हो नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed