{"_id":"62ba71f37457f2542863051b","slug":"ind-vs-ire-2nd-t20i-2022-series-match-live-streaming-telecast-channel-when-where-and-how-to-watch-india-vs-ireland-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE 2nd T20 Live Streaming: आयरलैंड और भारत के बीच दूसरा टी20 आज, जानें अपने फोन पर फ्री में कैसे देखें यह मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE 2nd T20 Live Streaming: आयरलैंड और भारत के बीच दूसरा टी20 आज, जानें अपने फोन पर फ्री में कैसे देखें यह मैच
Tue, 28 Jun 2022 08:43 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 28 Jun 2022 08:43 AM IST
सार
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहला मैच अपने नाम किया था और दूसरा मुकाबला भी जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मंगलवार को मैदान पर उतरेगी। पहला मैच जीत चुकी टीम इंडिया दूसरा मुकाबला भी अपने नाम करना चाहेगी। यह सीरीज सिर्फ दो मैच की ही है और दूसरा मैच जीतने पर भारत 2-0 के अंतर से सीरीज अपने नाम करेगा, जबकि आयरलैंड के जीतने पर सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूट जाएगी। भारत अब तक आयरलैंड से कोई मैच नहीं हारा है और हार्दिक की अगुआई में टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।
पहले टी20 में आयरलैंड को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टेक्टर की बेहतरीन पारी की बदौलत आयरलैंड ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी। दूसरे मुकाबले में भी कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी..
विज्ञापन
पहले टी20 में आयरलैंड को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टेक्टर की बेहतरीन पारी की बदौलत आयरलैंड ने भारत को कड़ी टक्कर दी थी। दूसरे मुकाबले में भी कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी..
विज्ञापन
कब होगा भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला?
भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जून यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और आयरलैंड के बीच मैच?
भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला डबलिन के द विलेज में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और आयरलैंड का मुकाबला?
भारत और आयरलैंड के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे होगा और पहली गेंद नौ बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत-आयरलैंड सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-आयरलैंड सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
मुफ्त में कैसे देख सकते हैं मैच?
भारत और आयरलैंड का मैच डीडी फ्री डिश में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में देखा जा सकता है। अगर आपके पास रिलाइंस जियो की सिम है तो आप अपने मोबाइल फोन में जियो टीवी के जरिए यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं।
संभावित प्लेइंग-11
भारत: राहुल त्रिपाठी/संजू सैमसन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, आवेश खान/अर्शदीप सिंह/हर्षल पटेल, उमरान मलिक।
आयरलैंड: एंड्रयू बलबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), एंडी मैकब्राइन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडेयर, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल और कोनोर ओल्फर्ट।
आयरलैंड: एंड्रयू बलबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, गैरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), एंडी मैकब्राइन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडेयर, क्रेग यंग, जोशुआ लिटिल और कोनोर ओल्फर्ट।