फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Yashasvi Jaiswal hit hat-trick sixes James Anderson broke Navjot Singh Sidhu Rohit Sharma record

IND vs ENG: यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ की छक्कों की बारिश, सिद्धू-सौरव गांगुली और रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 18 Feb 2024 03:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Feb 2024 03:01 PM IST
सार

यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 500 रन भी पूरे कर लिए। वह एक टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में 534 रन बनाए थे।

विज्ञापन
IND vs ENG Yashasvi Jaiswal hit hat-trick sixes James Anderson broke Navjot Singh Sidhu Rohit Sharma record
य़शस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल का शानदार फॉर्म जारी है। राजकोट में तीसरे टेस्ट में उन्होंने दूसरी पारी दोहरा शतक जड़ा। इस दौरान यशस्वी ने छक्कों की बारिश कर दी। अपनी पारी के दौरान यशस्वी ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। वह टेस्ट की एक पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यशस्वी ने दूसरी पारी में नाबाद 214 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और 12 छक्के लगाए। यशस्वी के इस सीरीज में 22 छक्के हो गए।
विज्ञापन


इसके अलावा यशस्वी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने अपने कप्तान रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इन दो उपलब्धियों के अलावा यशस्वी ने एक बड़ा काम किया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 500 रन भी पूरे कर लिए। वह एक टेस्ट सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में 534 रन बनाए थे। यशस्वी ने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह अब एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनके सीरीज में 545 रन हो गए।
विज्ञापन


भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज 
खिलाड़ी खिलाफ साल रन
यशस्वी जयसवाल इंग्लैंड 2024 545
सौरव गांगुली पाकिस्तान 2007 534
गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया 2008 463
गौतम गंभीर न्यूजीलैंड 2009 445

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal hit hat-trick sixes James Anderson broke Navjot Singh Sidhu Rohit Sharma record
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा का चार साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
यशस्वी ने सीरीज में 20वां छक्का लगाते हुए रोहित शर्मा के चार साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 19 छक्के लगाए थे। अब यशस्वी उनसे आगे निकल गए। वह एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। हरभजन सिंह तीसरे और नवजोत सिंह सिद्धू चौथे स्थान पर हैं। हरभजन ने 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 14 और सिद्धू ने 1994 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 11 छक्के लगाए थे।

सिद्धू का 30 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा
यशस्वी ने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में नौवां छक्का लगाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टेस्ट की एक पारी में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। वह सिद्धू से आगे निकल गए। 1994 में श्रीलंका के खिलाफ सिद्धू ने आठ छक्के लगाए थे। मयंक अग्रवाल ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में एक पारी में आठ छक्के लगाए थे।

IND vs ENG Yashasvi Jaiswal hit hat-trick sixes James Anderson broke Navjot Singh Sidhu Rohit Sharma record
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
यशस्वी ने एंडरसन को मारे लगातार तीन छक्के
यशस्वी ने भारत की दूसरी पारी के 85वें ओवर में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाए। वह साल 2002 से टेस्ट के एक ओवर में तीन छक्के लगाने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए। महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा दो बार किया है। उन्होंने 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेव मोहम्मद की गेंद पर एक ओवर में तीन छक्के लगाए। उन्होंने 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद रफीक की गेंद पर ऐसा किया था।

2017 में हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के मलिंदा पुष्पकुमारा की गेंद पर एक ओवर में तीन छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में डेन पीट को तीन छक्के मारे थे। वहीं, उमेश यादव ने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज जॉर्ज लिंडे की गेंद पर रांची में तीन छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed