फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Will Shardul-Anshul be out of the fifth Test? Bumrah-Siraj are tired, these four strong contenders

IND vs ENG: पांचवें टेस्ट से शार्दुल-अंशुल होंगे बाहर? बुमराह-सिराज पर थकान हावी, इन चारों की दावेदारी मजबूत

Tue, 29 Jul 2025 09:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Jul 2025 09:23 AM IST
सार

चोटिल ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शामिल किए शार्दुल ठाकुर से सिर्फ 11 ओवर फिंकवाने की भी आलोचनाएं हो रही हैं। शार्दुल इस सीरीज में गेंदबाजी से दमखम दिखाने में भी नाकाम रहे हैं। वहीं, कंबोज डेब्यू पर फुस्स साबित हुए।

विज्ञापन
IND vs ENG: Will Shardul-Anshul be out of the fifth Test? Bumrah-Siraj are tired, these four strong contenders
शार्दुल, कंबोज, बुमराह और सिराज - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट को शानदार ढंग से ड्रॉ कराने के बावजूद भारतीय टीम को पांचवें टेस्ट में आदर्श प्लेइंग-11 की तलाश है। पांच मैचों की सीरीज का अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। भारतीय टीम प्रबंधन गेंदबाजी संयोजन में परिवर्तन कर सकता है। बल्लेबाजी में आठवें क्रम तक गहराई देने के लिए एक विशुद्ध गेंदबाज को बाहर बिठाने के निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने लंदन स्थित उच्चायोग का दौरा किया
मैनचेस्टर टेस्ट के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग का दौरा किया। इस दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा, 'दुनिया के इस हिस्से का दौरा करना हमेशा से ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा है, क्योंकि दोनों देशों के बीच का इतिहास कभी नहीं भुलाया जा सकता। हमने हर बार इंग्लैंड दौरे पर मिले समर्थन की कद्र की है। पिछले पांच हफ्ते दोनों देशों के लिए वाकई रोमांचक रहे हैं। मुझे यकीन है कि जिस तरह का क्रिकेट खेला गया, उसने हर क्रिकेट प्रेमी को गौरवान्वित किया है। दोनों टीमों ने खूब जोर लगाया और हर मिनट संघर्ष किया। हमारे पास एक हफ्ता और है। एक आखिरी कोशिश करनी है। अपने देश को गौरवान्वित करने का एक आखिरी मौका देना है। जय हिंद।'
विज्ञापन

शार्दुल का फॉर्म चिंता का विषय
चोटिल ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शामिल किए शार्दुल ठाकुर से सिर्फ 11 ओवर फिंकवाने की भी आलोचनाएं हो रही हैं। शार्दुल इस सीरीज में गेंदबाजी से दमखम दिखाने में भी नाकाम रहे हैं। उनकी गेंदबाजी को विपक्षी बल्लेबाज आसानी से खेल रहे हैं। वर्ष 2014 के बाद पहली बार 600 से ज्यादा रन के बाद बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव का अंतिम एकादश में लिए जाने का दावा और मजबूत हुआ है। चाइनामैन कुलदीप को विकेट लेने वाला गेंदबाज माना जाता है, लेकिन इस सीरीज में पिछले 40 दिन से वह एक नेट गेंदबाज ही बनकर रह गए हैं।

अंशुल छाप छोड़ने में रहे नाकाम
अपने डेब्यू टेस्ट में निष्प्रभावी रहे युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को पांचवें टेस्ट में आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह फिटनेस हासिल कर चुके आकाशदीप या प्रसिद्ध कृष्णा को लिया जा सकता है। कुलदीप की तरह इस दौरे में सिर्फ यात्री बनकर रह गए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की हाथ की चोट भी अब ठीक हो गई है। उनका भारत के लिए टेस्ट डेब्यू का सपना भी पूरा हो सकता है। हालांकि भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि उनके सभी गेंदबाज फिट हैं, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पर थकान हावी है।

कुलदीप का दावा मजबूत
शार्दुल को आराम देकर चार विशुद्ध गेंदबाज लिए जा सकते हैं। अब यह चौथा गेंदबाज कुलदीप हो सकते हैं क्योंकि ओवल में पिच स्पिन को मदद कर सकती है या फिर एक तेज गेंदबाज लिया जा सकता है। भारतीय टीम प्रबंधन पहले खुद स्वीकार कर चुका है कि वह कुलदीप को एकादश में लेना चाहते हैं, लेकिन आठवें नंबर तक बल्लेबाजी के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा था कि हम कुलदीप के लिए राह तलाश रहे हैं, लेकिन इसके लिए हमारे शीर्ष छह बल्लेबाजों को निरंतर अच्छा करना होगा।

अर्शदीप को मिल सकता है डेब्यू का मौका
कुलदीप एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं और इस समय अच्छी गेंदबाजी भी कर रहे हैं। पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी कह चुके हैं कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि कुछ अतिरिक्त रनों के लिए आठवें नंबर तक बल्लेबाजी क्यों रखी जा रही है जबकि कुलदीप जैसा गेंदबाज बाहर बैठा, जबकि वह बल्लेबाज से कुछ योगदान भी कर सकता है। अगर शार्दुल, अंशुल, बुमराह और सिराज चारों ही बाहर होते हैं तो कुलदीप, आकाश दीप, अर्शदीप और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है।

पंत की अनुपस्थिति में शीर्ष-6 में खेल सकते हैं जडेजा-सुंदर
मैनचेस्टर में यादगार ड्रॉ के शिल्पकार रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट के कारण बल्लेबाजी में शीर्ष-6 में लाया जा सकता है। यदि ओवल में इसी क्रम को अपनाया जाता है तो विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को बल्लेबाजी में सातवें नंबर पर लाया जा सकता है। एक चीज और देखने लायक हो सकती है, वह है विकेटकीपर का हल निकालना। अगर राहुल विकेटकीपिंग के लिए तैयार होते हैं तो करुण नायर को भी खिलाया जा सकता है, लेकिन राहुल चारों टेस्ट से टीम का हिस्सा हैं और वह भी थके हुए होंगे। साथ ही उन्होंने इस प्रारूप में पिछले काफी समय से विकेटकीपिंग नहीं की है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट जोखिम नहीं उठाना चाहेगा। साथ ही  

ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, आकाश दीप/जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/अंशुल कंबोज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed