फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Virat Kohli Rohit Sharma Ajinkya Rahane along with these cricketer spend leisure time with family in england

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले परिवार के साथ समय बिता रहे भारतीय क्रिकेटर्स, देखें तस्वीरें

Tue, 29 Jun 2021 12:38 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 29 Jun 2021 12:38 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेटर इन दिनों अपने परिवार के साथ ग्रेट ब्रिटेन में समय बिता रहे हैं। बीते सोमवार को टीम इंडिया के कई खिलाड़ी बाहर घूमने गए। 

विज्ञापन
IND vs ENG Virat Kohli Rohit Sharma Ajinkya Rahane along with these cricketer spend leisure time with family in england
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज पर अपना ध्यान केंद्रित करना है। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज की शुरूआत 4 अगस्त से होगी। मैदान पर वापसी के पहले भारतीय क्रिकेटरों को ब्रेक दिया गया है। खाली समय में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी इस दौरान अपने परिवार के साथ ग्रेट ब्रिटेन में मस्ती करते नजर आए। 

विज्ञापन


कई भारतीय क्रिकेटरों ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा कीं।  इन तस्वीरों में क्रिकेटर अपने पत्नी और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। वह तस्वीर में नाश्ते का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपनी पत्नियों के साथ प्रसिद्ध स्मारक स्टोनहेंज देखने गए। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट नमूना। 

View this post on Instagram

A post shared by Ishant Sharma (@ishant.sharma29)



रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे भी अपने परिवार के साथ सैर करने गए। तस्वीरों में रोहित और रहाणे को अपनी बेटियों के साथ दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में रहाणे ने लिखा, काफी समय तक इनडोर रहने के बाद बाहर बच्चों के साथ दिन बीता। 

View this post on Instagram

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)



वहीं टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन पत्नी प्रीती नारायण के साथ समुद्र के किनारे का वीडियो पोस्ट किया। 

View this post on Instagram

A post shared by Ashwin (@rashwin99)



टीम इंडिया को दिया गया ब्रेक समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाड़ी 14 जुलाई को एकत्रित होंगे। जिसके बाद वे इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम डरहम में अभ्यास करेगी और वहीं पर टेस्ट सीरीज से पहले इंट्रा स्क्वायड मैच भी खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed