फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Video Ben Stokes two catches missed then Jasprit Bumrah took a surprising catch Shardul tahkur took revenge watch

IND vs ENG Video: बेन स्टोक्स के दो कैच छूटे, फिर बुमराह ने लपका हैरान करने वाला कैच, शार्दुल ने लिया बदला

Sun, 03 Jul 2022 06:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: रोहित राज Updated Sun, 03 Jul 2022 06:15 PM IST
सार

बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को तीसरे दिन अच्छी शुरुआत दी। स्टोक्स का साथ उनकी किस्मत ने भी दिया। 10 गेंद के अंतराल में उनके दो कैच छूटे, लेकिन जल्द ही उनकी किस्मत रूठ भी गई।

विज्ञापन
IND vs ENG Video Ben Stokes two catches missed then Jasprit Bumrah took a surprising catch Shardul tahkur took revenge watch
शार्दुल और बुमराह ने स्टोक्स के कैच छोड़े। फिर बुमराह ने ही कैच लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में पांचवां टेस्ट खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन रविवार (तीन जुलाई) को इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को तीसरे दिन अच्छी शुरुआत दी। स्टोक्स का साथ उनकी किस्मत ने भी दिया। 10 गेंद के अंतराल में उनके दो कैच छूटे, लेकिन जल्द ही उनकी किस्मत रूठ भी गई। जसप्रीत बुमराह ने एक शानदार कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन


दरअसल, तीसरे दिन शुरुआती कुछ ओवरों में परेशानी झेलने के बाद बेयरस्टो और स्टोक्स ने काउंटर अटैक शुरू कर दिया। बेयरस्टो ने 81 गेंद पर अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने शुरुआती 64 गेंद पर सिर्फ 16 रन बनाए। अगले 34 रन बेयरस्टो ने सिर्फ 17 गेंद बना लिए और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्हें देखकर स्टोक्स भी तेजी से रन बनाना चाह रहे थे।
विज्ञापन


36वें ओवर में मोहम्मद शमी गेंदबाजी करने आए। स्टोक्स 26 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद थे। शमी की पहली ही गेंद पर वह छक्का मारना चाहते थे, लेकिन गेंद हवा ज्यादा ऊपर की ओर चली गई। ऐसा लगा कि इंग्लिश कप्तान को अब पवेलियन लौटना होगा, लेकिन शार्दुल ने आसान कैच छोड़ दिया। उसके बाद 38वें ओवर में शार्दुल गेंदबाजी कर रहे थे। चौथी गेंद पर मिड ऑफ में जसप्रीत बुमराह ने स्टोक्स का आसान कैच छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टोक्स के दो कैच छूट चूके थे। ऐसा लग रहा था कि किस्मत टीम इंडिया के साथ नहीं है। इंग्लिश कप्तान ने 35 गेंद पर 25 रन बना लिए थे। शार्दुल के ओवर की पांचवीं गेंद पर स्टोक्स ने फिर से मिड ऑफ की ओर शॉट खेला। इस बार बुमराह सुपरमैन बन गए। उन्होंने बाई ओर डाइव लगाकर हवा में शानदार कैच लपका। शार्दुल ने स्टोक्स का पहला कैच छोड़ा था और उन्होंने विकेट भी लिया। इस तरह भारतीय गेंदबाज ने अपना बदला पूरा कर लिया।

स्टोक्स पहले कैच के छूटने से लेकर आउट होने तक 10 गेंद ही खेल पाए। इतनें में उनकी किस्मत अच्छी से खराब हो गई। भारत को बड़ी सफलता मिल गई। टीम इंडिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में तीसरे दिन लंच तक छह विकेट पर 200 रन बना लिए। वह भारत से 216 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed