फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टी-20 सीरीज से पहले: फिटनेस टेस्ट में दूसरी बार फेल हुआ यह मिस्ट्री स्पिनर, नटराजन भी चोटिल

Wed, 10 Mar 2021 10:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Mar 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Varun Chakravarthy fails fitness test again, T Natarajan at NCA with niggle problem
वरूण चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भारतीय टीम में डेब्यू करने के लिए फिर से इंतजार करना पड़ सकता है। तमिलनाडु की तरफ से खेलने वाला यह 29 वर्षीय खिलाड़ी फिर से फिटनेस टेस्ट में फेल हो गया है, जिसकी वजह से अब वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएगा। 

IND vs ENG Varun Chakravarthy fails fitness test again, T Natarajan at NCA with niggle problem
टी नटराजन - फोटो : twitter@BCCI

वहीं तमिलनाडु के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज टी नटराजन भी अभी तक पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो पाए हैं, जिसकी वजह से उनका भी इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती मुकाबलों में खेलना मुश्किल है। वरुण बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में लगातार फिटनेस टेस्ट में फेल हो रहे हैं जबकि योर्कर किंग नटराजन कंधे में परेशानी से जूझ रहे हैं और अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं। 

IND vs ENG Varun Chakravarthy fails fitness test again, T Natarajan at NCA with niggle problem
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर @KKRiders

बीसीसीआई के अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'वरुण का चयन इसलिए हुआ था क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया में लगी कंधे की चोट से उबर गए थे। उन्होंने एनसीए में रिहैब में समय बिताया और साधारण तरीके से थ्रो फेंकने लगे। हालांकि वह कम से कम दो बार 2 किमी की दौड़ के लिए निर्धारित योयो टेस्ट मार्क को क्लियर करने में नाकाम रहे हैं।'

अधिकारी ने कहा, 'अगर कोई खिलाड़ी टीम के मापदंडों पर खरा नहीं उतर रहा है तो उसे सिर्फ गेंदबाजी की वजह से टीम में नहीं चुना जा सकता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Varun Chakravarthy fails fitness test again, T Natarajan at NCA with niggle problem
राहुल चाहर - फोटो : social media

फिलहाल इस बात की चर्चा है कि राहुल चाहर को स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है क्योंकि वे टेस्ट सीरीज से ही लगातार बायो बबल में टीम के साथ जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
IND vs ENG Varun Chakravarthy fails fitness test again, T Natarajan at NCA with niggle problem
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter

नटराजन के मामले में स्वास्थ्य अधिकारी उनकी देख रेख कर रहे हैं और उन्हें जल्दी से ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं हरियाणा के स्टार ऑलराउंडर राहुल तेवतिया अहमदाबाद में भारतीय टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं और अपने दूसरे फिटनेस टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

बता दें कि बीसीसीआई ने पिछले महीने से राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए यो यो टेस्ट के अलावा दो किलोमीटर की दौड़ को पास करना अनिवार्य कर दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed