फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng test rishabh pant has Most 50+ scores for a visiting keeper batter in SENA in Tests

IND vs ENG: SENA देशों में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर ऋषभ पंत; धोनी को पछाड़ा; रिकॉर्ड्स

Thu, 24 Jul 2025 07:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 24 Jul 2025 07:08 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के शुरुआती दिन पंत चोटिल हो गए थे। उस वक्त वह 37 के स्कोर पर थे और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। हालांकि, दूसरे दिन पंत की एक बार फिर मैदान पर वापसी हुई और उन्होंने 71 गेंदो में अपने टेस्ट करियर का 18वां पचासा पूरा किया।

विज्ञापन
ind vs eng test rishabh pant has Most 50+ scores for a visiting keeper batter in SENA in Tests
ऋषभ पंत - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गुरुवार को चोटिल होने के बावजूद धमाकेदार प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज SENA देशों में टेस्ट में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाला भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गया। पंत ने इस मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

दर्द से कराहने के बावजूद 54 रनों की पारी खेलकर लौटे पंत
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के शुरुआती दिन पंत चोटिल हो गए थे। उस वक्त वह 37 के स्कोर पर थे और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। हालांकि, दूसरे दिन पंत की एक बार फिर मैदान पर वापसी हुई और उन्होंने 71 गेंदो में अपने टेस्ट करियर का 18वां पचासा पूरा किया। दर्द से कराहने के बावजूद पंत 75 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेलने में कामयाब हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत ने धोनी को पछाड़ा
इसी के साथ पंत ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह SENA देशों में टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 14 बार इन देशों में 50 से ज्यादा रनों की पारियां खेली हैं। इस मामले में पंत ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने 13 बार 50 से ज्यादा रन बनाए। तीसरे स्थान पर जॉन वेट हैं, जिन्होंने इन देशों में 12 बार यह कारनामा किया है। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: एडम गिलक्रिस्ट (11) और दिनेश रामदीन (10) हैं।
विज्ञापन

पंत ने हासिल की यह उपलब्धि
इसके अलावा पंत किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने इस मामले में फारुख इंजीनियर और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। दरअसल, मौजूदा सीरीज में यह पंत का पांचवां 50+ स्कोर है। वहीं, फारुख इंजीनियर ने 1972/73 में इंग्लैंड के खिलाफ चार बार अर्धशतकीय पारियां खेलीं थीं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008/09 में चार बार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। ऐसा ही कारनामा उन्होंने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। उन्होंने चार बार 50+ स्कोर बनाए थे। 

टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर
बल्लेबाज 50+ स्कोर विपक्षी टीम साल
ऋषभ पंत 5 इंग्लैंड 2025*
फ़ारुख इंजीनियर 4 इंग्लैंड 1972/73
एमएस धोनी 4 ऑस्ट्रेलिया 2008/09
एमएस धोनी 4 इंग्लैंड 2014

पंत ने बनाया ये रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में पंत ने धमाल मचाया। वह चोटिल जरूर थे, लेकिन उनके हौसले बुलंद थे। वह इंग्लैंड में किसी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उनके नाम 479* रन दर्ज हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने एलेक स्टेवर्ट को पीछो छोड़ दिया, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1998 में 464 रन बनाए थे।

इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर

बल्लेबाज रन विपक्षी टीम साल
ऋषभ पंत 479* इंग्लैंड 2025
एलेक स्टुअर्ट 464 दक्षिण अफ़्रीका 1998
जेमी स्मिथ 415* भारत 2025
जॉनी बेयरस्टो 387 श्रीलंका 2016
 

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

बल्लेबाज छक्के
ऋषभ पंत 90*
वीरेंद्र सहवाग 90
रोहित शर्मा 88
एम.एस. धोनी 78
रवींद्र जडेजा 74
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed