फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Team India hit 18 sixes in 2nd innings of third Test, broke 15 years old record; All records

IND vs ENG: भारतीय टीम ने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में बरसाए 18 छक्के, अपना 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Sun, 18 Feb 2024 04:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 18 Feb 2024 04:57 PM IST
सार

राजकोट टेस्ट में भारतीय टीम ने पहली और दूसरी पारी मिलाकर कुल 28 छक्के जड़े। पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से 10 छक्के लगे थे। ऐसे में यह टीम इंडिया द्वारा किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Team India hit 18 sixes in 2nd innings of third Test, broke 15 years old record; All records
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हराया। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 430 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 122 रन पर ही सिमट गई। इससे पहले भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने पहली पारी में 319 रन का स्कोर बनाया था। दूसरी पारी में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 214 रन की पारी खेली, जबकि सरफराज ने नाबाद 68 रन बनाए। टीम इंडिया की इस पारी में 18 छक्के लगे। एक पारी में भारतीय टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के के मामले में उन्होंने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2009 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में एक पारी में 15 छक्के लगाए थे। 
विज्ञापन


भारत की ओर से एक पारी में सर्वाधिक छक्के
  • 18 छक्के: vs इंग्लैंड (राजकोट, 2024)
  • 15 छक्के: vs श्रीलंका (मुंबई, 2009)
  • 14 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्तनम, 2019) (दूसरी पारी)
  • 13 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्तनम, 2019) (पहली पारी)
  • 13 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (रांची, 2019)

IND vs ENG: Team India hit 18 sixes in 2nd innings of third Test, broke 15 years old record; All records
यशस्वी और सरफराज - फोटो : BCCI
भारत ने राजकोट टेस्ट में 28 छक्के जड़े
राजकोट टेस्ट में भारतीय टीम ने पहली और दूसरी पारी मिलाकर कुल 28 छक्के जड़े। पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से 10 छक्के लगे थे। ऐसे में यह टीम इंडिया द्वारा किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस मामले में भारत ने पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। भारत ने 2019 में विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 27 छक्के जड़े थे।

भारत की ओर से एक टेस्ट में सर्वाधिक छक्के
  • 28* छक्के: vs इंग्लैंड (राजकोट, 2024)
  • 27 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्तनम, 2019)
  • 18 छक्के: vs न्यूजीलैंड (मुंबई, 2021)
  • 15 छक्के: vs श्रीलंका (मुंबई, 2009)
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Team India hit 18 sixes in 2nd innings of third Test, broke 15 years old record; All records
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
सीरीज में टीम इंडिया ने 48 छक्के जड़े
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में अब तक 48 छक्के जड़ दिए हैं। टीम इंडिया ने तीन ही टेस्ट खेले हैं। 48 छक्के टीम इंडिया द्वारा किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा हैं। अभी दो और टेस्ट बाकी हैं और यह आंकड़े अभी और बढ़ेंगे। भारत ने इस मामले में पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 2019 में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 47 छक्के लगाए थे। 
  • एक सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के
  • 48* छक्के: vs इंग्लैंड, 2024 (3* टेस्ट)
  • 47 छक्के: vs दक्षिण अफ्रीका, 2019 (3 टेस्ट)
  • 32 छक्के: vs ऑस्ट्रेलिया, 2023 (4 टेस्ट)
  • 31 छक्के: vs इंग्लैंड, 2016 (5 टेस्ट)
विज्ञापन

IND vs ENG: Team India hit 18 sixes in 2nd innings of third Test, broke 15 years old record; All records
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
किसी टीम द्वारा सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के
48 छक्के किसी एक सीरीज में किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के भी हैं। इस मामले में भारत ने अपना ही पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पिछला रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम है। उन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 47 छक्के लगाए थे।

एक सीरीज में एक टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के
  • 48* छक्के: भारत vs इंग्लैंड, 2024 (3* टेस्ट)
  • 47 छक्के: भारत vs दक्षिण अफ्रीका, 2019 (3 टेस्ट)
  • 43 छक्के: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, 2023 (5 टेस्ट)
  • 40 छक्के: ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, 2013/14 (5 टेस्ट)

IND vs ENG: Team India hit 18 sixes in 2nd innings of third Test, broke 15 years old record; All records
यशस्वी के प्रति सम्मान जताते स्टोक्स - फोटो : BCCI
यशस्वी जायसवाल ने 12 छक्के जड़े
यशस्वी जायसवाल ने अपनी 214 रन की पारी में 12 छक्के लगाए। यह किसी एक पारी में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस मामले में उन्होंने वसीम अकरम की बराबरी की। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शेखुपुरा में 12 छक्के लगाए थे। इंग्लैंड ने 25वीं बार तीसरी पारी में 500 से ज्यादा रन लुटाए हैं। पिछले 24 में से 22 बार इंग्लिश टीम को हार मिली है। दो मैच ड्रॉ रहे हैं। ड्रॉ वाले मुकाबले 1939 और 1947 में खेले गए थे।

एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक छक्के
  • 12 छक्के: यशस्वी जयसवाल vs इंग्लैंड (राजकोट 2024*)
  • 12 छक्के: वसीम अकरम vs जिम्बाब्वे (शेखुपुरा, 1996)
  • 11 छक्के: मैथ्यू हेडन vs जिम्बाब्वे (पर्थ, 2003)
  • 11 छक्के: नाथन एस्टल vs इंग्लैंड (क्राइस्टचर्च, 2002)
  • 11 छक्के: ब्रैंडन मैकुलम vs पाकिस्तान (शारजाह, 2014)
  • 11 छक्के: ब्रैंडन मैकुलम vs श्रीलंका (क्राइस्टचर्च, 2014)
  • 11 छक्के: बेन स्टोक्स vs दक्षिण अफ्रीका (केप टाउन, 2016)
  • 11 छक्के: कुसल मेंडिस vs आयरलैंड (गॉल, 2023)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed