फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Rishabh Pant Equals Dhoni Record, Indian Wicketkeeper With Most 50 Plus Scores in SENA Countries

IND vs ENG: पंत ने की धोनी की बराबरी, SENA देशों में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने

Sat, 12 Jul 2025 05:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Jul 2025 05:19 PM IST
सार

पंत ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत का यह इंग्लैंड के खिलाफ छठा टेस्ट अर्धशतक है। पंत इसके साथ ही एक और उपलब्धि अपने नाम करने में सफल रहे।

विज्ञापन
IND vs ENG: Rishabh Pant Equals Dhoni Record, Indian Wicketkeeper With Most 50 Plus Scores in SENA Countries
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहली पारी में अर्धशतक लगाया। पंत विकेटकीपिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे, लेकिन वह बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने केएल राहुल का अच्छा साथ निभाया। पंत ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत का यह इंग्लैंड के खिलाफ छठा टेस्ट अर्धशतक है। पंत इसके साथ ही एक और उपलब्धि अपने नाम करने में सफल रहे। 
विज्ञापन

पंत अर्धशतक लगाने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी पर पहुंच गए हैं। पंत सेना देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने 53 पारियों में 13वीं ऐसा किया है, जबकि धोनी ने सेना देशों में 60 पारियों में 13 बार 50+ स्कोर बनाया है। इस मामले में तीसरे स्थान पर फारूख इंजीनियर हैं जिन्होंने 33 पारियों में सात बार और किरण मोरे ने 24 पारियों में पांच बाच ऐसा किया है। इतना ही नहीं पंत संयुक्त रूप से इंग्लैंड में सर्वाधिक बार 50+ स्कोर बनाने वाले मेहमान टीम के बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भी धोनी की बराबरी कर ली है। धोनी और पंत दोनों ने इंग्लैंड में आठ-आठ बार 50+ स्कोर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड में मचा रहे धमाल
पंत का बल्ला इंग्लैंड में जमकर चल रहा है और वह इंग्लैंड में एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले मेहमान टीम के बल्लेबाज बन गए हैं। पंत अब तक इस दौरे पर 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं और उन्होंने इस मामले में टॉम ब्लंडेल को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने 2022 में 383 रन बनाए थे। वहीं, वेन फिलिप्स ने 1985 में एशेज सीरीज के दौरान 350 और महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में इंग्लैंड दौरे पर 349 रन बनाए थे।
विज्ञापन

राहुल के साथ निभाई शतकीय साझेदारी
राहुल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई है। यह तीसरी बार है जब इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में शतकीय साझेदारी की है। राहुल और पंत इंग्लैंड में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गए हैं। इन्होंने इस मामले में चेतन चौहान-सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़-सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़-सचिन तेंदुलकर और पंत-शुभमन गिल की जोड़ी को पीछे छोड़ा। पंत और राहुल को छोड़कर अन्य जोड़ियों ने दो-दो बार शतकीय साझेदारी निभाई है। पंत हालांकि, 112 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्के की मदद से 74 रन बनाकर आउट हुए। पंत और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed