फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Rishabh Pant came to bat wearing moon boot stood firm on the field despite pain fans reacted

IND vs ENG: 'मून बूट' पहनकर बल्लेबाजी के लिए आए पंत, दर्द से जूझते हुए बनाया पचासा; फैंस बोले- जज्बे को सलाम

Thu, 24 Jul 2025 06:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 24 Jul 2025 06:31 PM IST
सार

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत लंगड़ाते हुए जब गुरुवार को मैदान पर बल्लेबाजी के लिए पहुंचे तो उन्होंने साबित कर दिया कि देश से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। वह 'मून बूट' पहनकर मैदान पर पहुंचे और बल्लेबाजी करते नजर आए।

विज्ञापन
IND vs ENG: Rishabh Pant came to bat wearing moon boot stood firm on the field despite pain fans reacted
ऋषभ पंत - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत लंगड़ाते हुए जब गुरुवार को मैदान पर बल्लेबाजी के लिए पहुंचे तो उन्होंने साबित कर दिया कि देश से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। वह 'मून बूट' पहनकर मैदान पर पहुंचे और बल्लेबाजी करते नजर आए। भारत के लिए पहली पारी में पंत ने 54 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन

चोटिल पंत ने मचाया धमाल
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले के शुरुआती दिन पंत चोटिल हो गए थे। उस वक्त वह 37 के स्कोर पर थे और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। हालांकि, दूसरे दिन पंत की एक बार फिर मैदान पर वापसी हुई और उन्होंने 71 गेंदो में अपने टेस्ट करियर का 18वां पचासा पूरा किया। दर्द से कराहने के बावजूद पंत 75 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेलने में कामयाब हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखा'
पंत का बल्लेबाजी के लिए आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। भारतीय समयानुसार 4 बजकर 14 मिनट पर बीसीसीआई ने उनकी चोट पर अपडेट दिया था कि वह जरूरत के अनुसार इस मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे पहले बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखाया गया है और वह छह हफ्तों के लिए मैदान से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का एलान करेगा और ईशान किशन रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।'
विज्ञापन

जुरेल करेंगे विकेटकीपिंग
पंत भले ही बल्लेबाजी के लिए आ गए,लेकिन वह विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। दरअसल, लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए उनकी अंगुली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह इंग्लैंड की दूसरी पारी में विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। ध्रुव जुरेल ने तब रिप्लेसमेंट के तौर पर विकेटकीपिंग की थी। इसे मैच में भी वह पंत की जगह विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed