{"_id":"65d093e9a879cb38d20735b0","slug":"ind-vs-eng-ravindra-jadeja-completes-500-first-class-wickets-creates-history-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: अश्विन के बाद रवींद्र जडेजा ने भी पूरे किए 500 फर्स्ट क्लास विकेट, तीसरे टेस्ट में रचा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: अश्विन के बाद रवींद्र जडेजा ने भी पूरे किए 500 फर्स्ट क्लास विकेट, तीसरे टेस्ट में रचा इतिहास
Sat, 17 Feb 2024 04:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:39 PM IST
सार
स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी 500 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे करने में कामयाब हो गए हैं। जडेजा अपने करियर का 125वां फर्स्ट क्लास मुकाबला खेल रहे हैं। शुक्रवार को अश्विन ने अपने टेस्ट करियर के 500 विकेट पूरे किए।
विज्ञापन
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच में शुक्रवार को रविचंद्रन अश्विन ने 500 विकेट पूरे किए। इसके बाद तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने 500 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे किए। जडेजा अपने करियर का 125वां फर्स्ट क्लास मुकाबला खेल रहे हैं। उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स को आउट कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।
जडेजा ने पूरे किए 500 फर्स्ट क्लास विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ जारी इस टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने जैक क्रॉली को आउट कर 500 टेस्ट विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ वह अनिल कुंबले के बाद सर्वाधिक टेस्ट विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। वहीं, अब स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी 500 फर्स्ट क्लास विकेट पूरे करने में कामयाब हो गए हैं। राजकोट में खेले जा रहे इस मुकाबले में जडेजा ने भारत के लिए पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए 225 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और दो छक्के निकले। जडेजा ने 70वें मुकाबले में अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा। इसी के साथ जडेजा ने फर्स्ट क्लास में 7000 रन पूरे कर लिए।
घरेलू मैदान पर जडेजा ने हासिल किए 200 विकेट
स्टार स्पिनर ने घरेलू मैदान पर 200 विकेट पूरे करने का भी कारनामा कर दिखाया है। ऐसा करने वाले वह पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। जडेजा के अलावा अनिल कुंबले ने घर में 350, अश्विन ने 340, हरभजन सिंह ने 265 और कपिल देव ने 219 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
तीसरे दिन गरजा जायसवाल का बल्ला
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए। भारत के लिए रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, सरफराज खान ने डेब्यू टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 319 रन बना सकी। बेन डकेट ने 153 रनों की शानदार पारी खेली। इसी के साथ भारत को 126 रनों की बढ़त मिल गई। फिलहाल भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक जड़ा है। वहीं, गिल अर्धशतक जड़ चुके हैं।