फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Ravichandran Ashwin tussle with the umpire and James Anderson, drama on field; know whole matter

IND vs ENG: पहले अंपायर फिर एंडरसन से उलझे अश्विन, मैदान में जमकर हुआ ड्रामा; यहां समझें क्या है पूरा मामला

Sat, 03 Feb 2024 10:54 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 10:54 AM IST
सार

पहले दिन अंपायर से बहस करने वाले अश्विन दूसरे दिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से उलझ गए। हालांकि, अंत में एंडरसन ने उन्हें आउट कर इस लड़ाई में जीत हासिल की।

विज्ञापन
IND vs ENG: Ravichandran Ashwin tussle with the umpire and James Anderson, drama on field; know whole matter
रविचंद्रन अश्विन अंपायर से बात करते (बाएं) जेम्स एंडरसन (दाएं) - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी के दौरान रविचंद्रन अश्विन मैदान पर बहस और छुटपुट विवादों में बने रहे। पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले अश्विन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने कुल 10 गेंदों का सामना किया और पांच रन बनाए। इसके बाद अंपायरों ने दिन का खेल खत्म करने का एलान किया।
विज्ञापन


पहले दिन का खेल खत्म होने पर रविचंद्रन अश्विन काफी असंतुष्ट नजर आए। यह स्पष्ट नहीं है कि किस कारण से अश्विन की अंपायर माराइस इरास्मस के साथ तीखी बातचीत हुई। जैसे ही दिन का खेल खत्म हुआ। अश्विन किसी बात की शिकायत करने के लिए इरास्मस की ओर बढ़े, जिससे वह परेशान हो गए, जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल को उनकी 179 रनों की पारी के लिए बधाई देने में व्यस्त थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विन ने लेग स्पिनर रेहान अहमद द्वारा फेंके गए दिन के आखिरी ओवर का सामना किया, और आखिरी गेंद पर आक्रामक स्लॉग स्वीप लगाकर चार रन बटोरे। हालांकि, दिन की आखिरी गेंद को डिफेंड करने के तुरंत बाद वह अंपायर के पास पहुंचे और किसी बात को लेकर असंतोष जाहिर करने लगे।




दूसरे दिन एंडरसन से भिड़े
मैच के दूसरे दिन अश्विन और जेम्स एंडरसन के बीच हल्की बहस हुई। अश्विन की किसी बात से एंडरसन नाराज थे और वह वैसी ही कर रहे थे। हालांकि, बाद में एंडरसन ने इस लड़ाई में जीत हासिल की और अश्विन को बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। अश्विन 20 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक के दम पर टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। जायसवाल के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 40 रन का आंकड़ा पारी नहीं कर पाया। 34 रन बनाने वाले शुभमन गिल टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed