IND Inning
112/1 (9.3 ov)
Ishan Kishan 19(14)*
Sanju Samson 72 (32)
WI elected to bowl
{"_id":"65e0207a8c6483bfee02fb02","slug":"ind-vs-eng-on-dhruv-jurel-vs-rishabh-pant-selection-debate-anil-kumble-gives-answer-takes-ms-dhoni-name-2024-02-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jurel vs Pant: पंत की वापसी के बाद क्या जुरेल को मिलेगा मौका? अनिल कुंबले ने दिया यह जवाब, लिया धोनी का नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Jurel vs Pant: पंत की वापसी के बाद क्या जुरेल को मिलेगा मौका? अनिल कुंबले ने दिया यह जवाब, लिया धोनी का नाम
Thu, 29 Feb 2024 11:43 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:43 AM IST
सार
टेस्ट करियर में अब तक जुरेल के प्रदर्शन से प्रभावित कुंबले ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के रूप में सफल करियर बनाने के लिए युवा खिलाड़ी का समर्थन किया।
विज्ञापन
शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने रांची में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के शानदार प्रदर्शन पर अपने विचार साझा किए हैं। जुरेल के शानदार प्रदर्शन से भारत ने सोमवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। जुरेल ने पहली पारी में 90 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 39 रन खेलकर भारत को 192 रनों का पीछा करने में मदद की थी। पहली पसंद के विकेटकीपर ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में, जुरेल टेस्ट टीम के लिए खुद के लिए एक मजबूत दावा करने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
जुरेल के लिए कुंबले ने लिया धोनी का नाम
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI/X
टेस्ट करियर में अब तक जुरेल के प्रदर्शन से प्रभावित कुंबले ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी के रूप में सफल करियर बनाने के लिए युवा खिलाड़ी का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'हां, ऋषभ पंत हैं। हम निश्चित रूप से नहीं जानते कि वह कब वापसी करेंगे। जब भी ऐसा होता है तो टीम में जरूर वापस आएंगे। उम्मीद है कि जल्द ही ऐसा होगा। जुरेल के पास निश्चित रूप से एमएस (धोनी) जैसे शीर्ष खिलाड़ी बनने तक पहुंचने की सारी खूबियां हैं। उन्होंने दिखाया है कि उन्हें न केवल डिफेंस, बल्कि आक्रामक खेलने की भी क्षमता है। उन्होंने मैदान पर अपनी तक्नीक दिखाई है। यहां तक कि पहली पारी में भी वह बहुत आश्वस्त थे कि वह स्कोर का पीछा कर लेंगे। जब वह पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ खेल रहे थे तब भी उनमें आत्मविश्वास झलक रहा था। उनकी विकेटकीपिंग स्किल को तो सलाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकेटकीपिंग स्किल की भी तारीफ की
अनिल कुंबले
- फोटो : सोशल मीडिया
बैटिंग स्किल के अलावा कुंबले को लगता है कि जुरेल विकेटकीपिंग में भी शानदार हैं और उनकी यह स्किल भविष्य में उनके बहुत काम आएगी। जुरेल को चौथे टेस्ट में केएस भरत की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था, क्योंकि आंध्र प्रदेश का यह विकेटकीपर बल्ले और दस्ताने दोनों से प्रभावित करने में नाकाम रहा था। कुंबले ने कहा- वह असाधारण रहे हैं। खासकर तेज गेंदबाजों के खिलाफ। स्पिनरों के खिलाफ भी विकेट के पीछे कुछ अच्छे कैच लपके और वह यहां से केवल सुधार करते दिखेंगे। यह उनका दूसरा टेस्ट है और मुझे यकीन है कि जैसे-जैसे वह अधिक से अधिक खेलना शुरू करेंगे और बेहतर होते जाएंगे। यह केवल भारत के लिए अच्छे संकेत हैं। उनका टीम में होना असाधारण है।
जुरेल ने डकेट को रन आउट किया
- फोटो : BCCI
कुंबले ने कहा- हां, मेरा मतलब है कि केएस भरत के लिए यह आसान नहीं रहा है। जुरेल को चयनकर्ताओं ने केवल 15 प्रथम श्रेणी मैचों में देखा है। उन्होंने कहा ठीक है यह वह खिलाड़ी है जिस पर हम विश्वास कर सकते हैं और उन्होंने दिखाया पिछले मैच में कि चयनकर्ताओं ने उन पर विश्वास क्यों किया। तब से वह शानदार रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी वास्तव में खास रही है और मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता कि कौन बेहतर है कौन नहीं, क्योंकि यह मेरा इरादा नहीं है।