{"_id":"65b4f116f26b1d82cf02bb58","slug":"ind-vs-eng-ollie-pope-duckett-foakes-scripts-england-comeback-india-lost-one-match-taking-190-run-lead-2024-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: पोप-डकेट और फोक्स ने कराई इंग्लैंड की वापसी, 190+ रन की बढ़त लेने के बाद सिर्फ एक बार हारा है भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: पोप-डकेट और फोक्स ने कराई इंग्लैंड की वापसी, 190+ रन की बढ़त लेने के बाद सिर्फ एक बार हारा है भारत
Sat, 27 Jan 2024 05:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 27 Jan 2024 05:33 PM IST
सार
भारत की पहली पारी 436 रन पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया के पास 190 रन की बढ़त थी। अब इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 316 रन बना लिए हैं और अब तक 126 रन की बढ़त हासिल कर चुका है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी करते हुए दूसरी पारी में भारत पर 126 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 316 रन बना लिए हैं। उपकप्तान ओली पोप ने जबरदस्त पारी खेलते हुए शतक जड़ा और नाबाद पवेलियन लौटे हैं। वह 148 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, रेहान अहमद 16 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की पहली पारी 436 रन पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इस लिहाज से टीम इंडिया के पास 190 रन की बढ़त थी। अब इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 316 रन बना लिए हैं और अब तक 126 रन की बढ़त हासिल कर चुका है।
भारतीय टीम पहली पारी में 190+ रन की बढ़त हासिल करने के बाद टेस्ट में सिर्फ एक बार हारा है। ऐसा 2015 में हुआ था जब श्रीलंका के खिलाफ गॉल में टीम इंडिया ने पहली पारी में 192 रन की बढ़त हासिल की थी। श्रीलंका ने उस टेस्ट में भारत को 63 रन से हराया था।

ओली पोप
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की दूसरी पारी
इंग्लैंड को जैक क्राउली और बेन डकेट ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। इन दोनों के खेल से लग रहा था कि टीम बैजबॉल के इरादे के साथ उतरी है। शुरुआती 15 ओवर में टीम ने 89 रन जोड़ लिए थे और साढ़े पांच से ऊपर के रन रेट से स्कोर कर रही थी। टीम को पहला झटका अश्विन ने दिया। उन्होंने क्राउली को रोहित के हाथों कैच कराया। क्राउली 31 रन बना सके। इसके बाद डकेट ने ओली पोप के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी निभाई।
डकेट अर्धशतक से चूक गए और वह 52 गेंद में 47 रन बनाकर बुमराह के शिकार बने। इसके बाद बुमराह ने रूट (2) को भी निपटा दिया। जडेजा ने बेयरस्टो (10), अश्विन ने स्टोक्स (6) को पवेलियन भेज इंग्लैंड को मुश्किल स्थिति में डाल दिया। 163 रन पर इंग्लैंड के पांच विकेट गिर चुके थे। इसके बाद पोप ने बेन फोक्स के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को अक्षर ने तोड़ा। उन्होंने फोक्स को क्लीन बोल्ड किया।
फोक्स ने 34 रन की पारी खेली। इस बीच पोप ने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। इसके बाद पोप ने रेहान अहमद के साथ 41 रन की साझेदारी कर ली है। रेहान 16 रन और पोप 148 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत जल्द से जल्द इंग्लैंड की पारी को खत्म करना चाहेगा। 150 से ऊपर का लक्ष्य टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन सकता है, क्योंकि पिच में काफी टर्न है और इंग्लैंड तीन स्पिनर्स के साथ मैच में उतरा है।

भारत की पहली पारी
जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भारत की पहली पारी 436 रन पर समाप्त हो गई। तीसरे दिन यानी आज भारत ने सात विकेट पर 421 रन से आगे खेलना शुरू किया और 15 रन जोड़ने में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। भारत को आज का पहला झटका जो रूट ने दिया। उन्होंने पारी के 120वें ओवर में लगातार दो गेंद पर दो विकेट झटके। सबसे पहले रूट ने ओवर की तीसरी गेंद पर जडेजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 180 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह को क्लीन बोल्ड किया। बुमराह खाता नहीं खोल सके। रेहान अहमद ने अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड कर भारतीय पारी को 436 रन पर खत्म कर दिया। अक्षर ने 100 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली।
रूट ने इससे पहले दूसरे दिन (शुक्रवार) का भी पहला विकेट झटका था। उन्होंने शतक की ओर बढ़ रहे यशस्वी जायसवाल को पवेलियन भेजा था। यशस्वी 74 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन बना सके थे। वहीं, राहुल भी शतक से चूक गए थे। उन्होंने 123 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 86 रन की पारी खेली थी। केएस भरत 41 रन, अश्विन एक रन, श्रेयस अय्यर 35 रन, शुभमन गिल 23 रन और कप्तान रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हुए थे। इंग्लैंड की ओर से रूट ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके, वहीं टॉम हार्टले और रेहान को दो-दो विकेट मिले। जैक लीच ने एक विकेट लिया।

बेन स्टोक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की पहली पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। जैक क्राउली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। एक वक्त 12वें ओवर में स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 55 रन था, इसके बाद 16वें ओवर में टीम ने तीन रन बनाने में तीन विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड का स्कोर 58 रन पर तीन विकेट हो गया। डकेट 35 रन और ओली पोप एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, क्राउली 20 रन बना सके। डकेट और क्राउली को अश्विन ने पवेलियन भेजा। वहीं, पोप को जडेजा ने आउट किया।
पहले दिन (गुरुवार) लंच तक इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 108 रन था। लंच के ठीक बाद बेयरस्टो और रूट आउट हो गए। अक्षर ने बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड किया। वह 37 रन बना सके। वहीं, जडेजा ने जो रूट को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच कराया। वह 60 गेंद में 29 रन बना सके। बेन फोक्स चार रन बनाकर अक्षर का दूसरा शिकार बने। वहीं, बुमराह ने भी विकेट का खाता खोलते हुए रेहान अहमद को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड को आठवां झटका जडेजा ने दिया। उन्होंने टॉम हार्टले को क्लीन बोल्ड किया। वहीं, अश्विन ने मार्क वुड और बुमराह ने स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी 246 रन पर समेट दी। आउट होने से पहले स्टोक्स ने 88 गेंद पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 70 रन बनाए। अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह और अक्षर को दो-दो विकेट मिले।