{"_id":"6a56594828083ef2e20d0950","slug":"ind-vs-eng-jos-buttler-joins-eoin-morgan-s-club-becoming-the-second-england-cricketer-to-play-200th-odi-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इयोन मोर्गन के खास क्लब में शामिल हुए जोस बटलर, ऐसा करने वाले इंग्लैंड के दूसरे क्रिकेटर बने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इयोन मोर्गन के खास क्लब में शामिल हुए जोस बटलर, ऐसा करने वाले इंग्लैंड के दूसरे क्रिकेटर बने
Tue, 14 Jul 2026 09:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Jul 2026 09:14 PM IST
सार
जोस बटलर ने भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में उतरने के साथ ही बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। बटलर इंग्लैंड के लिए 200 वनडे खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भारत के खिलाफ मंगलवार को एजबेस्टन वनडे में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस उपलब्धि को हासिल करते हुए बटलर ने पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के क्लब में जगह बना ली है और ऐसा करने वाले वे इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं। दरअसल, भारत के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला जोस बटलर के वनडे करियर का 200वां मैच है। वह वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए 200 मैच खेलने वाले सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं बटलर
बटलर से पहले पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ही एकमात्र ऐसे क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 200 वनडे या उससे अधिक खेले हैं। मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए 225 वनडे खेले हैं। वनडे विश्व कप 2027 को लक्ष्य बनाकर खेल रहे बटलर मोर्गन के सर्वाधिक वनडे के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं और भविष्य में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

मोर्गन ने दी 200वां वनडे की कैप
जोस बटलर के लिए खास यह रहा कि उन्हें 200वां वनडे कैप इयोन मोर्गन ने ही दिया। हालांकि, जोस बटलर के लिए 200वां वनडे यादगार नहीं रहा। वह महज पांच रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। बटलर के वनडे करियर पर नजर डालें तो 200 वनडे में 38.87 की औसत से 11 शतक लगाते हुए वो 5520 रन बना चुके हैं। वनडे प्रारूप में बटलर, जो रूट, और मोर्गन के बाद इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।
35 साल के बटलर की फॉर्म पिछले कुछ समय से निराशाजनक थी, लेकिन भारत के खिलाफ पांचवें टी20 में मात्र 64 गेंदों पर 131 रन की पारी खेल उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। बटलर अपने फॉर्म को बरकरार रख सके, तो वह न सिर्फ वनडे प्रारूप में टीम से सफलतम बल्लेबाज बन सकते हैं, बल्कि अगले वनडे विश्व कप में भी टीम के लिए बेहद अहम हो सकते हैं।