फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Joe Root leaves Sachin Tendulkar behind in this record India vs England test; equals ricky ponting

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रूट, सचिन को पीछे छोड़ा

Thu, 25 Jan 2024 01:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 Jan 2024 01:24 PM IST
सार

इंग्लैंड की पहली पारी में 21वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल की गेंद पर चौका लगाने के साथ ही रूट ने सचिन को पीछे छोड़ दिया। इस खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Joe Root leaves Sachin Tendulkar behind in this record India vs England test; equals ricky ponting
जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के जो रूट ने गुरुवार से शुरू हुए भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट में इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में 10 रन बनाने के साथ ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मुकाबले में दोनों देशों की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

सचिन से आगे निकले रूट

सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 32 मैचों की 53 पारियों में 51.73 की औसत से 2535 रन बनाए थे। इनमें सात शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 193 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही। वहीं, रूट ने भारत के खिलाफ अब तक 26 टेस्ट की 46 पारियों में 63.60 की औसत से 2544 रन बनाए हैं। इनमें नौ शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। भारत के खिलाफ 218 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। 
 
भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे ज्यादा कन
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत 100 50
जो रूट  26 46 2555 62.31 9 10
सचिन तेंदुलकर 32 53 2535 51.73 7 13
सुनील गावस्कर 38 67 2483 38.20 4 16
एलिस्टेयर कुक 30 54 2431 47.66 7 9
विराट कोहली 28 50 1991 42.36 5 9
राहुल द्रविड़ 21 37 1950 60.93 7 8
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली पांचवें स्थान पर

इंग्लैंड की पहली पारी में 21वें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल की गेंद पर चौका लगाने के साथ ही रूट ने सचिन को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 67 पारियों में 38.20 की औसत से 2483 रन बनाए थे। वहीं, चौथे नंबर पर एलिस्टेयर कुक और पांचवें स्थान पर विराट कोहली हैं। कुक ने भारत के खिलाफ 54 पारियों में 47.66 की औसत से 2431 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने 50 पारियों में 42.36 की औसत से 1991 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

रूट ने पोंटिंग की बराबरी की

IND vs ENG: Joe Root leaves Sachin Tendulkar behind in this record India vs England test; equals ricky ponting
रिकी पोंटिंग - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, भारत के खिलाफ टेस्ट में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन के मामले में वह रिकी पोंटिंग को पीछे नहीं छोड़ पाए। रूट और पोंटिंग दोनों के 2555 रन हैं। पोंटिंग ने भारत के खिलाफ 29 टेस्ट में इतने रन बनाए थे। अगली पारी में एक रन बनाते ही रूट भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

WTC में रूट के 4000 रन पूरे

इस रिकॉर्ड के अलावा रूट ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 4000 रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी और तब से इसके 48 टेस्ट में रूट के नाम 4016 रन हैं। इनमें 12 शतक और 16 अर्धशतक शामिल है। 

WTC में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत 100 50
जो रूट 48* 87 4016 50.20 12 16
मार्नस लाबुशेन 43 76 3797 55.02 11 18
स्टीव स्मिथ 43 72 3338 52.15 9 16
बेन स्टोक्स 41 74 2722 40.02 7 12
बाबर आजम 29 52 2661 55.43 8 15
उस्मान ख्वाजा 30 54 2513 52.35 7 11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed