फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Joe Root became batsman to score most centuries in Test against India broke Steve Smith record

IND vs ENG: जो रूट भारत के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने, स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा

Fri, 23 Feb 2024 05:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Feb 2024 05:00 PM IST
सार

रूट इस सीरीज में खराब फॉर्म में चल रहे थे। इससे पहले तीन मैचों की चार पारियों में 77 रन ही बना पाए थे। अब उन्होंने अपने खराब दौर को पीछे छोड़ते करियर का 31वां शतक लगाया है।

विज्ञापन
IND vs ENG Joe Root became batsman to score most centuries in Test against India broke Steve Smith record
जो रूट - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने आखिरकार भारत के मौजूदा दौरे पर एक शतक लगा दिया है। उन्होंने रांची में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में सैकड़ा लगाया। रूट ने शुक्रवार (23 फरवरी) को इंग्लैंड की पहली पारी में शतक लगाया। वह इस सीरीज में खराब फॉर्म में चल रहे थे। इससे पहले तीन मैचों की चार पारियों में 77 रन ही बना पाए थे। अब उन्होंने अपने खराब दौर को पीछे छोड़ते करियर का 31वां शतक लगाया है। रूट ने पहले दिन नाबाद 106 रन बनाए।
विज्ञापन


रूट ने भारत के खिलाफ टेस्ट में 10वां शतक लगाया है। वह टीम इंडिया के खिलाफ क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया। स्मिथ ने 37 पारियों में नौ शतक लगाए हैं। रूट के 52 पारियों में 10 शतक हो गए। भारत के खिलाफ तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उनका यह 13वां शतक है। अब वह स्टीव स्मिथ और रिकी पोंटिंग के 14-14 शतकों से सिर्फ एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG Joe Root became batsman to score most centuries in Test against India broke Steve Smith record
टेस्ट क्रिकेट के फैब-4 - फोटो : BCCI/PTI
14 पारियों बाद टेस्ट में रूट का शतक
जो रूट ने 14 पारियों के बाद टेस्ट में इंग्लैंड के लिए शतक लगाया है। उन्होंने पिछला शतक जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बर्मिंघम में लगाया था। तब उन्होंने पहली पारी में नाबाद 118 रन बनाए थे। वहीं, भारत के खिलाफ उन्होंने पिछला शतक जुलाई 2022 में लगाया था। तब रूट ने बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 142 रन बनाए थे। इसके अलावा भारतीय जमीन पर उनके पिछले शतक की बात करें तो फरवरी 2021 में उन्होंने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टेस्ट की पहली पारी में 218 रन बनाए थे।

हेडन और चंद्रपॉल से आगे निकले
रूट ने टेस्ट में 31वां शतक लगाते ही ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़ दिया। हेडन के नाम 103 टेस्ट में 30 शतक हैं। वहीं, चंद्रपॉल ने 164 टेस्ट में 30 शतक लगाए हैं। सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने के मामले में रूट दोनों से आगे हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा 51 शतक हैं। इंग्लैंड के लिए पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने 33 शतक लगाए हैं। रूट अब उनके करीब पहुंच गए हैं।

IND vs ENG Joe Root became batsman to score most centuries in Test against India broke Steve Smith record
जो रूट - फोटो : BCCI
रूट का तीसरा सबसे धीमा शतक
रूट ने रांची में भारत के खिलाफ 219 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। यह टेस्ट इतिहास में उनका तीसरा सबसे धीमा शतक है। रूट ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 259 गेंद पर शतक लगाया था। वहीं, 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में 247 गेंद पर सैकड़ा पूरा किया था। भारत के खिलाफ 2021 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर रूट ने 200 गेंद पर शतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed