फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng: Indian cricket team better prepared for England than 2014, says Cheteshwar Pujara

चेतेश्वर पुजारा ने ठोकी ताल, बोले- टेस्ट श्रंखला में इंग्लैंड के लिए पूरी तरह तैयार है 'विराट सेना'

Tue, 24 Jul 2018 07:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
Ind vs Eng: Indian cricket team better prepared for England than 2014, says Cheteshwar Pujara

जब देश आजाद भी नहीं हुआ था तब 1932 में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड का पहला दौरा किया था। उस दौर से लेकर अबतक कुल 17 बार टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जा चुकी है। सिर्फ 3 में जीत हासिल करने वाले इस टीम को 13 बार हार का मुंह देखना पड़ा जबकि सिर्फ एक बार श्रंखला ड्रॉ पर छूटी।

विज्ञापन


भारतीयों की उम्मीदों का बोझ इस बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली के कंधों पर है। शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया 5 मैच की इस लंबी टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को टी-20 श्रंखला में मात दे चुकी है। हालांकि वनडे सीरीज में उसे 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा था। ऐसे में टेस्ट श्रंखला जीतने वाली टीम इस दौरे की असल सिकंदर कहलाएगी।
विज्ञापन


वैसे भारतीय मध्यक्रम की जान चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि इस बार भारतीय दल बेहतर तैयारी से इंग्लैंड पहुंचा है और अंग्रेजों से दोगुना लगान वसूल कर ही वापस लौटेगा। पुजारा की माने तो आखिरी बार 2014 में इंग्लैंड दौरे के बाद से भारतीय टीम कई विदेशी दौरे कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह अनुभव निश्चित तौर पर हमारे काम आएगा। सभी खिलाड़ी अनुभवी है, गेंदबाद गो या बल्लेबाज दोनों को स्विंग-सिम गेंदबाजी खेलने का अनुभव है।

इंग्लैंड में जीत का मंत्र

Ind vs Eng: Indian cricket team better prepared for England than 2014, says Cheteshwar Pujara
यॉर्कशायर की ओर से इस सीजन काउंटी क्रिकेट खेलने वाले सौराष्ट्र का यह बल्लेबाज अपनी तैयारी से पूरी तरह खुश है। इंग्लैंड में खेलने की सबसे बड़ी चुनौती वहां के हालातों में खुद को ढालना होता है, परिस्थितियों के अनुकूल होना एक बड़ी चुनौती होती है पुजारा जिस पार पाने का दावा कर रहे हैं।

इंग्लैंड में जीत का मंत्र पूछने पर 30 वर्षीय यह बल्लेबाज कहते हैं कि, 'इंग्लैंड के हालात हमेशा से बल्लेबाजी के लिए बेहद कठिन माने जाते रहे हैं, ऐसे वक्त में हमें अपना स्वभाव बनाए रखना होगा। दोनों दिशाओं की ओर गेंद कांटा बदलेगा ऐसे में खिलाड़ी को अपनी बल्लेबाजी शैली का उदाहरण देना होगा। एक बार क्रीज पर जमते ही आप अपने शॉट लगाने में सहज महसूस करने लगेंगे।

चेतेश्वर पुजारा को अगर 'रन मशीन' की संज्ञा दी जाए को गलत नहीं होगा। मौजूदा दौर में भारतीय टेस्ट टीम की जान पुजारा ने 2013 के बाद एशिया में खेले गए 31 टेस्ट मैच में 63.22 की औसत से 2845 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि उप महाद्वीप के बाहर जाते ही उनके खेल में फर्क नजर आने लगता है।
 
इसी समयकाल में बाहर खेले गए 15 टेस्ट मैच में पुजारा का औसत महज 28.76 का रह जाता है, जिसमें उनके नाम महज एक शतक है। ऐसे में इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए चेतेश्वर पुजारा के फॉर्म पर काफी हद तक निर्भर रहना पड़ सकता है।

राहुल द्रविड़ के नक्शेकदम पर चलने का प्रयास करने वाला पुजारा के पास मजबूत तकनीक, एकाग्रता और तेज पिच पर खेलने का एटीट्यूट है इसलिए उन्हें टीम इंडिया में भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed