फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Harshit Rana became the seventh player to debut as a concussion substitute took the first wicket

IND vs ENG: कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर डेब्यू करने वाले 7वें खिलाड़ी बने हर्षित राणा, टी20 में पहले भारतीय बने

Fri, 31 Jan 2025 10:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 31 Jan 2025 10:06 PM IST
सार

तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है। उन्होंने कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर डेब्यू किया। इस तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वह दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले पहले गेंदबाज बने।

विज्ञापन
IND vs ENG: Harshit Rana became the seventh player to debut as a concussion substitute took the first wicket
हर्षित राणा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 15 रनों से जीत दर्ज करते हुए 3-1 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर डेब्यू किया। इस तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वह दुनिया के सातवें खिलाड़ी बन गए जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू करने वाले पहले गेंदबाज बने। वह कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर डेब्यू करने वाले पहले भारतीय भी बन गए।
विज्ञापन

कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर डेब्यू करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी  प्रारूप विपक्षी टीम स्थान वर्ष
ब्रायन मुदजिंगनयामा टेस्ट श्रीलंका हरारे 2020
नील रॉक वनडे वेस्टइंडीज किंग्सटन 2022
खाया जोंडो टेस्ट बांग्लादेश ग्केबेरहा 2022
मैट पार्किंसन टेस्ट न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2022
कमरान गुलाम वनडे न्यूजीलैंड कराची 2023
बहीर शाह टेस्ट बांग्लादेश मीरपुर 2023
हर्षित राणा टी20 इंग्लैंड पुणे 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम दुबे की जगह मिला हर्षित को मौका
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को शिवम दुबे की जगह मौका मिला। दरअसल, भारत की पारी के आखिरी ओवर में शिवम दुबे चोट का शिकार हो गए थे। जेमी ओवरटन की गेंद उनके हेलमेट पर लगी थी, जिसके बाद डॉक्टर्स की एक टीम ने मैदान पर पहुंचकर उनका हाल जाना था। लेकिन पारी खत्म होने के बाद उन्हें कन्कशन जांच के लिए जाना पड़ा। उनकी जगह हर्षित राणा को मैदान पर उतारा गया।
विज्ञापन

हर्षित राणा ने मचाया धमाल
कन्कशन सब्सटीट्यूट के तौर पर गेंदबाजी के लिए उतरे हर्षित राणा ने इस मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से महफिल लूट ली। उन्होंने डेब्यू के साथ तीन विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में तेज गेंदबाज ने लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल और जेमी ओवरटन को शिकार बनाया। 

मैच में क्या हुआ?
हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 19.4 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। भारत के लिए हर्षित राणा और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिले। वहीं, अर्शदीप सिंह को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed