फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Good news for fans before 2nd T20, Free metro travel for ticket holders in Chennai

IND vs ENG: चेन्नई में दूसरे टी20 से पहले फैंस के लिए खुशखबरी, मैच का टिकट खरीदने वालों को तोहफा, जानें मामला

Wed, 22 Jan 2025 11:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Jan 2025 11:28 AM IST
सार

दूसरे टी20 के सारे टिकट बिक चुके हैं। चेपॉक में होने वाले दूसरे टी20 के लिए स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा। यह मैच पोंगल उत्सव के ठीक बाद खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs ENG: Good news for fans before 2nd T20, Free metro travel for ticket holders in Chennai
मेट्रो - फोटो : PTI

विस्तार

तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) ने सोमवार को घोषणा की कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टिकट धारक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम से आने-जाने के लिए मुफ्त में मेट्रो की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। टी20 सीरीज बुधवार 22 जनवरी से कोलकाता में शुरू होगी और दूसरा मैच शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे टी20 के टिकट बिके
दूसरे टी20 के सारे टिकट बिक चुके हैं। चेपॉक में होने वाले दूसरे टी20 के लिए स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा। यह मैच पोंगल उत्सव के ठीक बाद खेला जाएगा। चेन्नई मेट्रो रेल और TNCA के बीच हुई साझेदारी के मुताबिक, आईपीएल 2023 के दौरान भी चेपॉक में हुए मुकाबलों के लिए टिकट खरीदने वालों को मुफ्त में मेट्रो में सफर करने की सुविधा दी गई थी। इस पहल का उद्देश्य स्टेडियम के आसपास संभावित यातायात भीड़ को कम करना है। यह स्टेडियम मरीना बीच के पास स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएनसीए ने इसकी घोषणा की
टीएनसीए ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की। उन्होंने लिखा 'मैच टिकट धारक मेट्रो के अप और डाउन दोनों तरफ के लिए मुफ्त सवारी का लाभ उठा सकते हैं।' चेन्नई सितंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करने के लिए तैयार है। एमए चिदंबरम स्टेडियम 2023 विश्व कप के बाद पहली बार सफेद गेंद के मैच की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन

भारत का रहा था खराब प्रदर्शन
भारत इस सीरीज की शुरुआत 2024-25 में टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद करेगा। भारत को अपने घर में न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने बांग्लादेश को घर में हराया और पिछले साल दक्षिण अफ्रीका को दक्षिण अफ्रीका में हराकर अपनी विश्व कप जीत के फॉर्म को बरकरार रखा।

भारतीय टीम ने गीली गेंद से अभ्यास किया
भारतीय टीम शनिवार को कोलकाता पहुंची और पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय की तैयारी के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। भारतीय खिलाड़ियों ने गीली गेंद से अभ्यास किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'अगर हमें पता होता है कि मैदान पर भारी ओस गिरने वाली है तो हम गीली गेंद से अभ्यास करते हैं, चाहे वह गेंदबाजी हो या फील्डिंग।'

सूर्यकुमार ने कही यह बात
सूर्यकुमार ने कहा, 'हम अभ्यास सत्र के दौरान उन सभी कारकों को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं, ताकि हम मैच के लिए हर तरह से तैयार रहें।' इस बीच इंग्लैंड ने पहले टी20 की पूर्व संध्या पर एक मजबूत प्लेइंग इलेवन की घोषणा की। कोलकाता और चेन्नई में मैच के बाद भारत और इंग्लैंड राजकोट, पुणे में आमने-सामने होंगे और सीरीज का आखिरी मैच मुंबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed