फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG former australia spinner brad hoog said Prithvi Shaw can be an ideal replacement

विकल्प: ब्रैड हॉग ने बताया पुजारा का रिप्लेसमेंट, कहा- इस बल्लेबाज को मिलना चाहिए मौका

Sat, 03 Jul 2021 12:39 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 03 Jul 2021 12:39 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से जूझ रहे चेतेश्वर पुजारा  का विकल्प टीम इंडिया को बताया है। पुजारा बीते कुछ समय से टेस्ट में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैपियनशिप फाइनल में उन्होंने टीम को काफी निराश किया। 

विज्ञापन
IND vs ENG former australia spinner brad hoog said Prithvi Shaw can be an ideal replacement
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की फॉर्म को लेकर चर्चा तेज है। बीते कुछ समय से चेतेश्वर पुजारा टेस्ट में उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं जैसे कुछ समय पहले करते थे। इस बहस में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग भी शामिल हो गए हैं। पुजारा की आलोचना इसलिए हो रही है क्योंकि हाल ही में न्यूजीलैंड ने भारत को आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 8 विकेट से हराया था। इस खिताबी मुकाबले की दोनों पारियों में पुजारा बुरी तरह नाकाम रहे। 

विज्ञापन

एक फैन के सवाल का उत्तर देते हुए ब्रैड हॉग ने कहा, अगर भारत इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में पुजारा का विकल्प तलाश रहा है तो उसके लिए पृथ्वी शॉ सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। हॉग ने ट्वीट कर कहा, अगर कोई पुजारा की जगह लेने वाला है तो वह पृथ्वी शॉ होंगे, उनमें काफी प्रतिभा है और उनका करियर बहुत लंबा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में पुजारा के 5 टेस्ट मैचों में प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो उन्होंने 8, 15, 17, 0, 21, 7, 73, 15 रन बनाए हैं। उनके इस प्रदर्शन को देखकर लगता है कि घंटों क्रीज पर बिताने के बाद वह स्कोरबोर्ड को गतिशील नहीं बना सके जिसके चलते दूसरे बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा। 

विज्ञापन

मौजूदा समय में टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे या नहीं इस पर संदेह बना है। ऐसे में भारत मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करने और हनुमा विहारी को मध्य क्रम में खेलने के विकल्प पर विचार कर रहा है। इस स्थिति में पुजारा अगर पहले 2 टेस्ट मैचों में रन नहीं बनाते हैं तो उन पर पांच मैचों की सीरीज के लिए टीम में अपनी जगह बनाए रखने पर काफी दबाव हो सकता है। ऐसे में हॉग ने शॉ का नाम सुझाया है जो मौजूदा समय में शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। 

मुंबई से ताल्लुक रखने वाले पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिचैल स्टार्क की गेंद पर चोटिल हो गए थे। उसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली। लेकिन घरेलू क्रिकेट में शानादार बल्लेबाजी करते हुए शॉ ने रनों का अंबार लगा दिया। ब्रैड हॉग का शॉ को नंबर तीन पर खेलने का सुझाव देना थोड़ा अजीब है। आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि नंबर 3 का स्थान ठोस बल्लेबाज को दिया जाता है। वहीं शॉ गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्रोक खेलना पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed