फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG First T-20 Match at Narendra Modi stadium Ahmedabad Preview and Prediction

भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 आज: निगाह विश्व कप पर, सही संयोजन तलाशने में जुटी है टीम इंडिया

Fri, 12 Mar 2021 09:06 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Fri, 12 Mar 2021 09:06 AM IST
सार

  • भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगें सारे मैच

विज्ञापन
IND vs ENG First T-20 Match at Narendra Modi stadium Ahmedabad  Preview and Prediction
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज की पहली टक्कर शुक्रवार को यहां होगी। इस साल अक्तूबर में भारत में ही विश्व कप होना है और इसके लिए विराट ब्रिगेड सही संयोजन और कोर खिलाड़ियों की तलाश में है। भारतीय टीम ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट 3-1 से जीती लेकिन यह अलग प्रारूप है और कप्तान इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली दुनिया की नंबर एक टी-20 टीम की चुनौती आसान नहीं है।

विज्ञापन


सीरीज के दौरान सपाट पिचों पर ढेरों पर बनने की संभावना है और ऐसे में भारतीय गेंदबाजों की राह आसान नहीं होगी। इंग्लैंड के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने हाल में कहा था, ‘हमारे लिए यह शानदार मौका है कि हमें उन हालात में खेलने का मौका मिल रहा है जहां हमें विश्व कप खेलना है।’
विज्ञापन


कई विकल्पों की उपलब्धता
भारत के पास हर स्थान के लिए कई विकल्प मौजूद हैं और ऐसे में यह कप्तान के लिए अच्छी खबर है। इस तरह की स्थिति में हालांकि कुछ मुश्किल हालात भी पैदा हो जाते हैं और भारतीय टीम इससे अच्छी तरह वाकिफ है क्योंकि 2019 विश्व कप के दौरान टीम इस तरह की स्थिति का सामना कर चुकी है। उस टूर्नामेंट में भारत के पास नियमित रूप से चौथे नंबर पर खेलने वाला कोई बल्लेबाज नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल होंगे रोहित के जोड़ीदार
पुराने अनुभव को देखते हुए कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने फैसला कर लेिया है कि टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज कौन करेगा। इनके पास लोकेश राहुल और शिखर धवन के रूप में दो विकल्प मौजूद हैं। कौशल को देखते हुए सीमित ओवरों की अंतिम एकादश में राहुल को चुनने की बात विराट कल ही कह चुके हैं। लोकेश राहुल और शिखर धवन दोनों पिछले साल हुए आईपीएल में शीर्ष दो स्कोरर थे। 

अय्यर और सूर्यकुमार का नंबर बदलेगा?
कोहली अगर धवन को मौका देने का फैसला करते हैं तो राहुल को चौथे नंबर पर उतरना पड़ सकता है। यह मुश्किल फैसला है जो कोहली को लेना है क्योंकि अगर ये दोनों खेलते हैं तो श्रेयस अय्यर या वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद टीम में जगह बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को बाहर बैठना होगा। श्रेयस और सूर्यकुमार चौथे या पांचवें नंबर पर आक्रामक बल्लेबाजी का विकल्प मुहैया कराते हैं और टीम प्रबंधन इसका पूरा फायदा उठाने का प्रयास करेगा। 

रनों की हो सकती है बारिश  
मोटेरा की पिच निश्चित तौर पर सपाट होगी जो रन से भरी होगी। खेल के सबसे छोटे प्रारूप की जरूरत भी यही है। दोनों टीमों में कई आक्रामक बल्लेबाज हैं और ऐसे में दर्शकों को ढेरों बाउंड्री देखने को मिल सकती हैं। भारत के पास उप कप्तान रोहित के अलावा ऋ षभ पंत और हार्दिक पंड्या जैसे तूफानी बल्लेबाज हैं जबकि इंग्लैंड की टीमें कप्तान इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, डेविड मलान और जेसन रॉय जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं।

वापसी में भुवी पर रहेगी निगाह 
टी नटराजन के अनुपलब्ध रहने के कारण गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई भुवनेश्वर कुमार करेंगे जो लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं जबकि सीनियर स्पिनर युजवेंद्र चहल उनका साथ निभाने के लिए मौजूद रहेंगे। इन हालात में स्पिनरों के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमजोरी को देखते हुए चहल को वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल दोनों का साथ मिल सकता है जिसके बाद शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और नवदीप सैनी में से किसी एक को खेलने का मौका मिलेगा।

इंग्लैंड के ऑलराउंडरों में है दम
सीमित ओवरों के प्रारूप में इंग्लैंड को अपने ऑलराउंडरों से काफी उम्मीदें होंगी और ऐसे में नजरें स्टोक्स, सैम कुरेन और मोइन अली पर टिकी रहेंगी। इंग्लैंड के पास इसके अलावा जोफरा आर्चर , मार्क वुड, क्रिस जॉर्डन जैसे तेज गेंदबाजों के अलावा कलाई के स्पिनर आदिल राशिद भी हैं जिससे कारण भारत की जीत की राह आसान नहीं होने वाली।

टीमें इस प्रकार हैं :-
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋ षभ पंत, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, राहुल तेवतिया, इशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर)।


इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर, जेसन रॉय, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोइन अली, आदिल राशिद, रीस टॉपले, क्रिस जोर्डन, मार्क वुड, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो और जोफरा आर्चर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed