{"_id":"65ba2fc91cbc49e48e06eb9a","slug":"ind-vs-eng-england-bowler-jack-leach-may-be-out-of-second-test-joe-root-practiced-batting-with-left-hand-2024-01-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकता है इंग्लैंड का यह गेंदबाज, जो रूट ने बाएं हाथ से की बैटिंग प्रैक्टिस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकता है इंग्लैंड का यह गेंदबाज, जो रूट ने बाएं हाथ से की बैटिंग प्रैक्टिस
Wed, 31 Jan 2024 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 31 Jan 2024 05:06 PM IST
सार
हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते समय लीच के बाएं घुटने में चोट लग गई थी। पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने बाएं हाथ के स्पिनर हार्टले के दम पर 28 रन से जीता था। बुधवार के प्रशिक्षण सत्र के दौरान लीच को लंगड़ाते हुए देखा गया।
विज्ञापन
जैक लीच और जो रूट
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के सबसे अनुभवी स्पिनर जैक लीच विशाखापत्तनम में शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। उन्हें हैदराबाद में सीरीज के शुरूआती मैच के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। लीच ने बुधवार को इंग्लिश टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया और उन्हें फिजियो से इलाज लेते देखा गया।
विज्ञापन
क्राउली ने क्या कहा?
सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने कहा, 'लीच एक मजबूत खिलाड़ी हैं। इसलिए मुझे ज्यादा पता नहीं है कि वह खेलेंगे या नहीं। आप उनके बारे में कभी पक्का नहीं हो सकते। आप वास्तव में उन्हें कभी नजरअंदाज नहीं कर सकते। हम मैच वाले दिन देखेंगे कि उनकी सेहत में कैसा सुधार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बशीर को मिल सकता है मौका
बशीर और लीच
- फोटो : ANI/X
हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग करते समय लीच के बाएं घुटने में चोट लग गई थी। पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने बाएं हाथ के स्पिनर हार्टले के दम पर 28 रन से जीता था। बुधवार के प्रशिक्षण सत्र के दौरान लीच को लंगड़ाते हुए देखा गया। लीच की चोट का मतलब है कि ऑफ स्पिनर शोएब बशीर, जो वीजा संबंधी मुद्दों के कारण हैदराबाद में देर से टीम में शामिल हुए, टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। क्राउली को भरोसा है कि अगर बशीर को मौका दिया गया तो वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
रूट ने बाएं हाथ से की बल्लेबाजी
वहीं, इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले अपने नेट सत्र में बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने में कुछ समय बिताया। इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति ने खिलाड़ियों को अनऑर्थोडॉक्स स्टाइल में खेलने की छूट दी है। रूट ने खुद पिछले कुछ वर्षों में बार-बार रिवर्स स्कूप का इस्तेमाल किया है। यह एक ऐसा शॉट है जो उनके टेस्ट करियर की शुरुआत में उनके साथ नहीं था।
Joe Root setting up as a left-hander at England training in Vizag pic.twitter.com/GmabemPrY7
— Will Macpherson (@willis_macp) January 31, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रूट को बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते और रिवर्स स्वीप शॉट का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। रूट टीम में स्पिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह पहले भी ऐसे अनऑर्थोडॉक्स शॉट खेल चुके हैं। उन्होंने 2022 में पाकिस्तान दौरे के दौरान जाहिद महमूद की लेग स्पिन गेंदबाजी का मुकाबला करने के लिए बाएं हाथ से बल्लेबाजी की थे।