फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: 'Dear Cricket gave him...', Irfan Pathan reaction on Karun Nair being selected in India-A team

Karun Nair: 'क्रिकेट ने उन्हें...', करुण नायर के भारत-ए टीम में चुने जाने पर इरफान की प्रतिक्रिया दिल जीत लेगी

Sat, 17 May 2025 11:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 17 May 2025 11:31 AM IST
सार

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने करुण नायर के भारत-ए टीम में चुने जाने पर उनके एक पोस्ट से जोड़कर प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड में भारत ए के लिए एक प्रभावशाली प्रदर्शन निश्चित रूप से दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए दरवाजे खोलेगा।

विज्ञापन
IND vs ENG: 'Dear Cricket gave him...', Irfan Pathan reaction on Karun Nair being selected in India-A team
करुण नायर - फोटो : ANI

विस्तार

करुण नायर को इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारत ए टीम में चुना गया है और उनका सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम में फिर से खेलने का सपना लगभग पूरा हो गया। इस सीजन घरेलू क्रिकेट में कई बेहतरीन पारियां खेलने वाले नायर मुख्य भारत टीम में जगह बनाने से सिर्फ एक-दो पारी दूर हैं। साल 2022 में क्रिकेट में लगातार नाकामी के बाद उन्होंने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा था। नायर ने एक्स पर लिखा था, 'प्रिय क्रिकेट, मुझे एक और मौका दें।' 
विज्ञापन

इरफान पठान की प्रतिक्रिया
भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने करुण नायर के भारत-ए टीम में चुने जाने पर उस पोस्ट से जोड़कर प्रतिक्रिया दी है। पठान ने करुण के चुने जाने पर एक्स पर पोस्ट किया, 'करुण नायर का भारत ए के लिए चुना जाना स्पष्ट संकेत है कि प्रिय क्रिकेट उन्हें फिर से टीम इंडिया के लिए खेलने का एक और मौका देगा।' नायर ने 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया था, लेकिन टेस्ट में तिहरा शतक जड़ने के बावजूद टीम के लिए लंबे समय तक खेलने में नाकाम रहे। एक बार जब वह टीम से बाहर हो गए, तो वह कभी नहीं लौटे। 2022 में कर्नाटक की टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया 'प्रिय क्रिकेट' वाला पोस्ट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुल सकता है सीनियर टीम का दरवाजा
इंग्लैंड में भारत ए के लिए एक प्रभावशाली प्रदर्शन निश्चित रूप से दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए दरवाजे खोलेगा, खासकर ऐसे समय में जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने प्रारूप छोड़ दिया है। करुण अच्छी पारी खेलकर इनमें से एक की जगह पर कब्जा जमाने की कोशिश करेंगे।कई वर्षों तक घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब वह विदर्भ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2024-25 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने आठ पारियों में 779 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। इनमें से चार बैक-टू-बैक शतक रहे। वह लगभग अकेले दम पर ही विदर्भ को फाइनल में ले गए थे। यही नहीं उन्होंने रणजी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नौ मैचों में 863 रन बनाए, जिसमें केरल के खिलाफ फाइनल में एक महत्वपूर्ण शतक और एक अर्धशतक शामिल था। विदर्भ को खिताब जीतने में उनकी भूमिका अहम रही।
विज्ञापन

नायर की वापसी किसी फिल्मी कहानी की तरह
अगर नायर को मुख्य टेस्ट टीम में चुना जाता है तो यह क्रिकेट में सबसे जबरदस्त वापसी में से एक होगी। भारत के लिए छह टेस्ट मैचों में उन्होंने 62.33 की औसत से 374 रन बनाए थे। इसमें एक तिहरा शतक शामिल है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में करुण ने 49.16 की शानदार औसत से 8211 रन बनाए हैं। इनमें 23 शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं। तिहरे शतक के बावजूद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। वह 2018 इंग्लैंड दौरे की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं मिला।

भारत-ए टीम को दो मुकाबले खेलने हैं
भारत ए को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैच खेलने हैं, जिसकी शुरुआत 30 मई से कैंटबरी में होगी। भारत-ए टीम 13 से 16 जून तक बेकेनहैम में सीनियर टीम के साथ एक 'इंट्रा-स्क्वॉड' मैच भी खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में शुरू होगा। भारत-ए टीम में उन आईपीएल टीमों के खिलाड़ी शामिल हैं जो या तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं या जिनके नॉकआउट में जगह बनाने की संभावना नहीं है। यशस्वी जायसवाल, नीतीश कुमार रेड्डी और ध्रुव जुरेल को भी भारत ए टीम में शामिल किया गया।

ईश्वरन करेंगे भारत-ए टीम की कप्तानी
विदर्भ के बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे भी दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा हैं जिन्होंने इस रणजी ट्रॉफी सत्र में रिकॉर्ड 69 विकेट लिए हैं। कुछ समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर ईशान किशन टीम में दूसरे विकेटकीपर हैं। तेज गेंदबाज हर्षित राणा, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम का हिस्सा रहे आकाश दीप और बल्लेबाज सरफराज खान को भी इंग्लैंड के 'शैडो टूर' के लिए चुना गया है। अभिमन्यु ईश्वरन टीम की कप्तानी करेंगे।

गिल और सुदर्शन भी इंडिया-ए से खेलेंगे
रोहित और विराट कोहली के संन्यास के बाद भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा है। शुभमन गिल का भारत का टेस्ट कप्तान बनना तय है। गिल और बी साई सुदर्शन छह जून से नॉर्थम्पटन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। गिल को इंग्लैंड में ज्यादा सफलता नहीं मिली है इसलिए वह दूसरे चार दिवसीय मैच में मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। गुजरात टाइटन्स में उनके साथी सुदर्शन को टेस्ट टीम में चुने जाने की उम्मीद है जो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed