IND vs ENG: सेमीफाइनल में दिखी अक्षर पटेल की फुर्ती, दो बार अपने कैच से चौंकाया; खुशी से झूम उठे कोच गंभीर
टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के दो बल्लेबाजों के बेहतरीन कैच लपके। उनकी फुर्ती और सूझबूझ भरी फील्डिंग से टीम इंडिया को अहम सफलताएं मिलीं और मैदान पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर भारत को दूसरी सफलता मिली। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने धीमी गेंद डाली, जिसे बल्लेबाज हैरी ब्रूक ठीक से पढ़ नहीं पाए और जोर से शॉट खेलने की कोशिश कर बैठे। गेंद प्वॉइन्ट के ऊपर से निकलती हुई पीछे की ओर जा रही थी। ऐसे में अक्षर पटेल ने तेजी से कई गज पीछे की ओर दौड़ लगाई, गेंद पर नजर बनाए रखी और कंधे के ऊपर से गिरती हुई गेंद को शानदार तरीके से पकड़ लिया। भीड़ से भरे स्टेडियम के सामने लिया गया यह कैच शानदार रहा।
पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने एक और कमाल कर दिखाया। यह कैच रिले कैच के रूप में पूरा हुआ। गेंदबाज की वाइड और लो फुलटॉस गेंद पर विल जैक्स ने कवर की दिशा में शॉट खेला। गेंद बाउंड्री की ओर जा रही थी, तभी डीप कवर से अक्षर पटेल तेजी से बाईं ओर दौड़े। उन्होंने गेंद को पकड़ते हुए देखा कि उनका संतुलन बाउंड्री के पार जा सकता है।
ऐसे में अक्षर ने शानदार सूझबूझ दिखाते हुए एक हाथ से गेंद को अंदर की ओर फेंक दिया, जहां से साथी खिलाड़ी शिवम दुबे ने कैच पूरा किया। अक्षर बाउंड्री पार चले गए, लेकिन तब तक गेंद सुरक्षित रूप से दुबे के हाथों में जा चुकी थी। इस शानदार रिले कैच के बाद भारतीय खिलाड़ी दौड़कर अक्षर पटेल के पास पहुंचे और उनकी जमकर तारीफ की।
AXAR PATEL SAVING INDIA WITH HIS FIELDING. pic.twitter.com/YQZ1t6r067
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 5, 2026
We're witnessing an Axar Patel masterclass in the field! 🫡
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
Another 𝗯𝗹𝗶𝗻𝗱𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝗮 𝗴𝗿𝗮𝗯 to break the partnership 👏
Wicket No. 5️⃣
Updates ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/OjR805VIlk
अक्षर पटेल की इन दोनों कैचों ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ने में अहम भूमिका निभाई। उनकी फुर्ती, टाइमिंग और मैदान पर जागरूकता ने दिखा दिया कि बड़े मुकाबलों में शानदार फील्डिंग भी जीत की दिशा तय कर सकती है।
संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने सैमसन की तूफानी अर्धशतकीय पारी (89 रन) की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। उनके लिए जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।