{"_id":"6790f8a9094ea65e290b2005","slug":"ind-vs-eng-arshdeep-singh-becomes-most-successful-bowler-in-t20i-for-india-left-yuzvendra-chahal-behind-know-2025-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: पहले टी20 मैच में अर्शदीप सिंह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: पहले टी20 मैच में अर्शदीप सिंह ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस मामले में युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा
Wed, 22 Jan 2025 07:24 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 22 Jan 2025 07:24 PM IST
सार
25 वर्षीय गेंदबाज टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मैच में अबतक दो विकेट हासिल किए हैं और उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 97* विकेट दर्ज हो गए हैं।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने उन्हें सही साबित किया। युवा खिलाड़ी ने मुकाबले की शुरुआत से ही मेहमानों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने मैच की शुरुआत में ही दो विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
विज्ञापन
टी20I में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने अर्शदीप
25 वर्षीय गेंदबाज टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मैच में अबतक दो विकेट हासिल किए हैं और उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 97* विकेट दर्ज हो गए हैं। ईडन गार्डंस में खेले जा रहे इस मैच में पंजाब के इस गेंदबाज ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर फिल सॉल्ट (0) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर बेन डकेत (4) को पवेलियन भेजा।

35 बार अर्शदीप ने किया ओपनर का शिकार
दो विकेट के साथ अर्शदीप टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए। उन्होंने स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया। चहल के नाम 96 विकेट दर्ज हैं। वहीं, अर्शदीप अब उनसे आगे निकल गए। दिलचस्प बात यह है कि अर्शदीप ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू के बाद 35 बार सलामी बल्लेबाजों को आउट किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जैमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।