फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th Test: No praise enough for Ashwin, rare to have players like him, says Captain Rohit Sharma

IND vs ENG: 'उनके जैसा खिलाड़ी शायद ही दुनिया में...', कप्तान रोहित ने की अश्विन की तारीफ, कही यह बात

Wed, 06 Mar 2024 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Mar 2024 04:46 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से धर्मशाला में शुरू होने वाला पांचवां और अंतिम टेस्ट का नतीजे पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। भारत ने पहले ही सीरीज जीत ली है और 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, अश्विन और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 100 टेस्ट के चुनिंदा खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। 

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test: No praise enough for Ashwin, rare to have players like him, says Captain Rohit Sharma
रोहित और अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि रविचंद्रन अश्विन की जितनी भी तारीफ की जाए, वह पर्याप्त नहीं है। कप्तान ने अश्विन के 100वें टेस्ट मैच से पहले उनकी सराहना की और उन्हें एक दुर्लभ प्रतिभा बताया जिसने टीम के लिए लगातार योगदान दिया है और सफलता दिलाई है।
विज्ञापन

IND vs ENG 5th Test: No praise enough for Ashwin, rare to have players like him, says Captain Rohit Sharma
अश्विन और बेयरस्टो - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से धर्मशाला में शुरू होने वाला पांचवां और अंतिम टेस्ट का नतीजे पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। भारत ने पहले ही सीरीज जीत ली है और 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, अश्विन और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो 100 टेस्ट के चुनिंदा खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG 5th Test: No praise enough for Ashwin, rare to have players like him, says Captain Rohit Sharma
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
रोहित ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'किसी भी खिलाड़ी के लिए 100 टेस्ट खेलना बड़ी उपलब्धि है। वह हमारे लिए मैच विजेता रहे हैं। उन्होंने हमारे लिए जो किया है, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। पिछले पांच-सात वर्षों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और हर सीरीज में उन्होंने योगदान दिया है। उनके जैसा खिलाड़ी होना दुर्लभ है।' 
विज्ञापन

IND vs ENG 5th Test: No praise enough for Ashwin, rare to have players like him, says Captain Rohit Sharma
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन के नाम 507 टेस्ट विकेट हैं, जिससे वह अनिल कुंबले के बाद 500 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। एक और खिलाड़ी जिसे कप्तान का समर्थन मिला, वह हैं रजत पाटीदार। पाटीदार सीरीज में भारत के अन्य डेब्यूटेंट की तरह छाप नहीं छोड़ पाए हैं। रोहित ने कहा, 'रजत पाटीदार में बहुत क्षमताएं हैं। मैं उनके खेलने के तरीके को पसंद करता हूं। मैं उन्हें एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में देखता हूं। हमें उन्हें कुछ और समय देने की जरूरत है।'

IND vs ENG 5th Test: No praise enough for Ashwin, rare to have players like him, says Captain Rohit Sharma
अश्विन - फोटो : BCCI
सीरीज के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा कि भारतीय टीम की कठिन परिस्थितियों से वापसी करने की क्षमता, टीम के प्रदर्शन का असाधारण पहलू रही है। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए वापसी का सिलसिला रहा है। जब भी हम दबाव में आए तो हम विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में सफल रहे। यह मेरे लिए सुखद अहसास था।' सीरीज समाप्त होने को लेकर रोहित ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि धर्मशाला की पिच अच्छी होगी। उन्होंने कहा, 'यह एक सामान्य भारतीय पिच की तरह लग रही है। तापमान गिरने पर कुछ मूवमेंट हो सकती है, लेकिन यह अच्छी पिच लग रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed