फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th Test: Cricket fraternity lauds Ravichandran Ashwin and Jonny Bairstow for their 100th Test; See

IND vs ENG: सचिन से लेकर लक्ष्मण-कुंबले तक, क्रिकेट जगत ने इस तरह दी अश्विन-बेयरस्टो को 100वें टेस्ट की बधाई

Thu, 07 Mar 2024 12:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Mar 2024 12:35 PM IST
सार

पांचवें टेस्ट का कोई खास महत्व सीरीज के नजरिए से न हो, लेकिन अश्विन और बेयरस्टो की व्यक्तिगत यात्रा के लिए यह मैच बहुत महत्व रखता है। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों को काफी बधाई संदेश मिल रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test: Cricket fraternity lauds Ravichandran Ashwin and Jonny Bairstow for their 100th Test; See
अश्विन और बेयरस्टो के 100वें टेस्ट पर सोशल मीडिया रिएक्शंस - फोटो : BCCI/ECB

विस्तार

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के सुंदर नजारों के बीच रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो ने 100वीं टेस्ट कैप हासिल कीं। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला इन दोनों खिलाड़ियों के लिए बेहद खास है।
विज्ञापन


भारतीय टीम पहले से ही इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है और इस टेस्ट का कोई खास महत्व सीरीज के नजरिए से न हो, लेकिन अश्विन और बेयरस्टो की व्यक्तिगत यात्रा के लिए यह मैच बहुत महत्व रखता है। सोशल मीडिया पर भी इन दोनों को काफी बधाई संदेश मिल रहे हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर वीवीएस लक्ष्मण और अनिल कुंबले तक ने इन खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs ENG 5th Test: Cricket fraternity lauds Ravichandran Ashwin and Jonny Bairstow for their 100th Test; See
अश्विन और बेयरस्टो - फोटो : Social Media
रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड
भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य गेंदबाज अश्विन ने धर्मशाला टेस्ट से पहले तक 99 टेस्ट में 507 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वनडे और टी20 में भी उन्होंने अच्छा योगदान दिया है। उनके टेस्ट आंकड़े 23.91 के प्रभावशाली औसत का दावा करते हैं, जिसमें 35 फाइव विकेट हॉल और आठ 10 विकेट हॉल शामिल हैं। अश्विन हाल ही में कुंबले को पीछे छोड़ते हुए घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे।

जॉनी बेयरस्टो का रिकॉर्ड
बेयरस्टो टेस्ट में 100वीं इंग्लिश कैप पाने वाले इंग्लैंड के 17वें खिलाड़ी बन गए हैं। धर्मशाला टेस्ट से पहले बेयरस्टो ने 36.42 की औसत से 5,974 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 26 अर्द्धशतक शामिल हैं। इंग्लैंड के बैजबॉल में बेयरस्टो का योगदान अहम रहा है। उन्होंने इस दौरान छह शतक जड़े हैं। बैजबॉल टेस्ट में इंग्लैंड के आक्रामक क्रिकेट खेलने के तरीके को कहा जाता है।
विज्ञापन

क्रिकेट जगत ने दोनों को बधाई दी
जैसे ही अश्विन और बेयरस्टो ने 100वीं टेस्ट कैप हासिल की, महान सचिन तेंदुलकर सहित क्रिकेट के कई दिग्गजों ने हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं। 200 टेस्ट मैच खेलने वाले तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर दोनों के लिए एक खास पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- धर्मशाला में यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि अश्विन और बेयरस्टो 100वीं बार टेस्ट की जर्सी पहन रहे हैं। यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है जो रेड बॉल के क्रिकेट के लिए उनके जुनून और दृढ़ता के बारे में बताती है। मैं आशा करता हूं कि दोनों के लिए यह मैच शानदार रहे।

वहीं, अनिल कुंबले ने लिखा- अश्विन आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। भारत के लिए ऐसे ही मैच जीतते रहें। आप एक चैंपियन खिलाड़ी हैं और अभी कई और उपलब्धियां बाकी हैं। बेयरस्टो को भी 100 टेस्ट के लिए बधाई। यह एक शानदार उपलब्धि है। ऐसे ही अच्छा करते हैं। इसके अलावा प्रज्ञान ओझा, वीवीएस लक्ष्मण, साइमन डडली, वसीम जाफर, वेंकटेश प्रसाद, एस बद्रीनाथ ने भी शुभकानाएं दी हैं।












 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed