फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म, 84 पर रूट समेत इंग्लैंड के पांच बल्लेबाज पवेलियन लौटे

Sat, 02 Jul 2022 11:55 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 11:55 PM IST
खास बातें

IND vs ENG (India vs England) 5th Test Day 2: एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने भारत के लिए शतकीय पारियां खेलीं। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 84 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Live Score Day 2: India vs England 5th Test at Birmingham Edgbaston News Updates in Hindi
बुमराह ने तीन विकेट झटके - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:32 PM, 02-Jul-2022

दूसरे दिन का खेल खत्म

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 27 ओवर में पांच विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो 12 रन बनाकर और कप्तान बेन स्टोक्स (0) नाबाद हैं। भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लैंड की टीम भारत से 332 रन पीछे है।

भारत की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट झटके हैं। वहीं, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला है। मैच के दूसरा दिन भी बारिश से बाधित रहा। कई ओवर्स बारिश में धुल गए। रविवार को टीम इंडिया इंग्लैंड को जल्द से जल्द आउट कर बड़ी बढ़त हासिल करना चाहेगी।
11:25 PM, 02-Jul-2022

IND vs ENG Live: लीच पवेलियन लौटे

26वें ओवर में 83 के स्कोर पर इंग्लैंड को पांचवां झटका लगा। नाइटवाचमैन जैक लीच को मोहम्मद शमी ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। लीच खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं। इससे पहले मोहम्मद सिराज ने जो रूट को आउट किया था। रूट 31 रन बना सके थे। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह तीन विकेट ले चुके हैं। उन्होंने एलेक्स लीस, जैक क्रॉली और ओली पोप को पवेलियन भेजा था।
विज्ञापन
11:11 PM, 02-Jul-2022

IND vs ENG Live: जो रूट पवेलियन लौटे

23वें ओवर में मोहम्मद सिराज पहली बार गेंदबाजी के लिए और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में जो रूट को पवेलियन भेज दिया। रूट 67 गेंदों पर 31 रन बना सके। इसमें चार चौके शामिल हैं। उन्हें सिराज ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। इंग्लैंड अभी भी भारत से 338 रन पीछे है। सिराज के अलावा बुमराह ने तीन विकेट झटके हैं। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो और जैक लीच क्रीज पर हैं। लीच नाइट वाचमैन के तौर पर मैदान पर आए हैं।

रूट का विकेट लेने के बाद सिराज
11:05 PM, 02-Jul-2022

IND vs ENG Live: शमी ने रूट को किया परेशान

22 ओवर के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 78 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट 31 रन और जॉनी बेयरस्टो 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 22वें ओवर में शमी की गेंद पर जो रूट जूझते नजर आए। चौथी गेंद तो रूट के बैटिंग पैड पर लगी और इस पर भारतीय खिलाड़ियों ने अपील भी की। अंपायर ने नॉटआउट दिया। इसके बाद डीआरएस में भी रूट बच गए। 
10:34 PM, 02-Jul-2022

IND vs ENG Live: बारिश के बाद मैच शुरू

बारिश के बाद मैच फिर से शुरू हो चुका है। 16 ओवर के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट गंवाकर 68 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट 27 रन और जॉनी बेयरस्टो छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। 
10:12 PM, 02-Jul-2022

IND vs ENG Live: साढ़े 10 में शुरू हो सकता है मैच

बारिश रुक चुकी है। ऐसे में अंपायर्स ने पिच का निरीक्षण किया और ग्राउंडस्टाफ से भी बातचीत की। मैदान के कुछ हिस्सों को सुखाने का काम जारी है। सुपरसोपर्स लगे हुए हैं। ऐसे में साढ़े 10 बजे मैच की शुरुआत हो सकती है। फिलहाल जो रूट और जॉनी बेयरस्टो नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:28 PM, 02-Jul-2022

IND vs ENG Live: बारिश ने फिर रोका खेल

बारिश ने एकबार फिर मैच में खलल डाला है। बारिश की वजह से खेल रुकने तक इंग्लैंड ने 15.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 60 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट 19 रन और जॉनी बेयरस्टो छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। बुमराह ने तीन विकेट झटके। उन्होंने एलेक्स लीज (छह रन), जैक क्राउली (नौ रन) और ओली पोप (10 रन) को पवेलियन भेजा। बारिश की वजह से अंपायरों ने टी ब्रेक ले लिया है। इंग्लैंड की टीम भारत से अब तक 356 रन पीछे है।
08:07 PM, 02-Jul-2022

IND vs ENG Live: इंग्लैंड को तीसरा झटका

44 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। तीनों झटके बुमराह ने इंग्लिश टीम को दिए हैं। बुमराह ने एलेक्स लीस (6), जैक क्राउली (9) और  ओली पोप (10) को पवेलियन भेजा। पोप 10 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल जो रूट 10 रन और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। 
07:46 PM, 02-Jul-2022

IND vs ENG Live: मैच शुरू

बारिश की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक खेल बाधित रहने के बाद मैच दोबारा शुरू हो चुका है। सात ओवर के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं। फिलहाल जो रूट छह रन और ओली पोप छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा। एलेक्स लीज छह रन और जैक क्राउली नौ रन बनाकर आउट हुए।
06:03 PM, 02-Jul-2022

IND vs ENG Live: बारिश के कारण फिर खेल रुका

बारिश की वजह से खेल आज के दिन दूसरी बार रुका है। इंग्लैंड की टीम दो विकेट के नुकसान पर 31 रन बना चुकी है। फिलहाल ओली पोप छह और जो रूट दो रन बनाकर खेल रहे हैं। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed