फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng 4th test Jasprit bumrah will play manchester test deep dasgupta explains bcci plan know

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में खेलेंगे बुमराह? पूर्व खिलाड़ी ने दिया चौंकाने वाला जवाब; BCCI की रणनीति का खुलासा

Thu, 17 Jul 2025 12:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 17 Jul 2025 12:38 PM IST
सार

मौजूदा सीरीज की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और शुभमन गिल ने स्पष्ट कर दिया था कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। मशहूर कमेंटटेटर दीप दासगुप्ता ने कहा कि तेज गेंदबाज को चौथे टेस्ट में खेलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने तीसरे और चौथे मैच के बीच मिलने वाले आठ दिनों के ब्रेक का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
ind vs eng 4th test Jasprit bumrah will play manchester test deep dasgupta explains bcci plan know
जसप्रीत बुमराह-दीप दासगुप्ता - फोटो : ANI-Deepdasgupta (instagram-videograb)

विस्तार

पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर आ सकते हैं। यह मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। बता दें कि, लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन से हार के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई है। 
विज्ञापन

क्या बोले दीप दासगुप्ता?
मौजूदा सीरीज की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और शुभमन गिल ने स्पष्ट कर दिया था कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। मशहूर कमेंटटेटर दीप दासगुप्ता ने कहा कि तेज गेंदबाज को चौथे टेस्ट में खेलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने तीसरे और चौथे मैच के बीच मिलने वाले आठ दिनों के ब्रेक का भी जिक्र किया। पूर्व खिलाड़ी ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- 'बिल्कुल जसप्रीत बुमराह चौथे टेस्ट में खेलेंगे। मैंने अफवाहें सुनी हैं कि उनके लिए पहले, तीसरे और पांचवें टेस्ट में खेलने की योजना थी। लेकिन अब जब भारत 1-2 से पीछे है तो चौथा टेस्ट बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। आप निश्चित रूप से चाहेंगे कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज खेले। दोनों टेस्ट मैचों के बीच आठ दिन का अंतर है। यह देखना बाकी है कि चौथे टेस्ट के बाद पांचवां टेस्ट अभी भी प्रासंगिक है या नहीं, लेकिन चौथे टेस्ट की प्रासंगिकता काफी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रन से हारा भारत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और पहली पारी में 10 विकेट पर 387 रन बनाए। उनके लिए जो रूट ने 104 और जेमी स्मिथ व ब्रायडन कार्स ने क्रमश: 51 और 56 रनों की पारियां खेलीं। इसके बाद भारत ने भी 10 विकेट पर 387 रन ही बनाए। उनकी तरफ से केएल राहुल ने 100, ऋषभ पंत ने 74 और रवींद्र जडेजा ने 72 रनों की पारियां खेलीं। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 10 विकेट खोकर 192 रन बनाए और भारत के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 170 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed